Bollywood & TV Updates : Indian Idol season 12 के 50 एपिसोड हुए पूरे, Dance Deewane 3 के सेट पर हुई माधुरी दीक्षित की वापसी

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि वो खामोशी के साथ चैरिटी करने में विश्वास रखते हैं. ब्लॉग में उन्होंने अपने जरिए किए हुए योगदान की लिस्ट भी शेयर कर दी. ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती दिख रही है कि सोनू सूद (Sonu Sood) या सलमान खान (Salman Khan) को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:15 AM. 12 May 21 10:45 PM. 11 May

Dance Deewane 3 के सेट पर हुई माधुरी दीक्षित की वापसी

बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित नेने, जो डांस रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 3 पर वापसी कर ली हैं. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और कहा कि वह सेट पर वापस आ गई है.

4:15 AM. 12 May 21 10:45 PM. 11 May

Indian Idol season 12 के 50 एपिसोड हुए पूरे, टीम ने ऐसे किया सेलिब्रेट

लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 हमेशा देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा के साथ आया है। आगामी सप्ताहांत के एपिसोड में इंडियन आइडल 12 की टीम और सभी प्रतियोगी ईद का त्योहार मनाएंगे।

11:25 PM. 11 May 21 5:55 PM. 11 May

दोनों डोज लगने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुए Mohan Joshi

प्रख्यात हिंदी और मराठी अभिनेता मोहन जोशी (Mohan Joshi) दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं. अभिनेता पिछले कई दिनों से गोवा में एक लोकप्रिय मराठी सीरियल ‘अगाबाई सनबाई’ की शूटिंग में व्यस्त थे. एबीपी न्यूज के अनुसार, मोहन जोशी को गोवा के एक होटल में रखा गया है. इतना ही नहीं इस होटल में उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी मौजूद हैं.

9:34 PM. 11 May 21 4:04 PM. 11 May

नरगिस फाखरी का ये वीडियो वायरल

एक्‍ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड शेफ जस्ट‍िन सैंटॉस उनके लिए स्पेशल डिश बनाते हुए दिख रहे है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जब उसे खाना बनाना अच्छा लगता है और आपको खाना खाना’.

https://www.instagram.com/p/COt16zqgPx4/

7:04 PM. 11 May 21 1:34 PM. 11 May

शाहिद कपूर का ये खास पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तसवीर शेयर की हैं. तसवीर शेयर कर वो लिखते है, नाजिम हिकमत, एक बार महान तुर्किश कवि अपने दोस्त अबिदिन दिनों से हैप्पीनेस की पेंटिंग बनाने के लिए कहते हैं. वे इसमें पूरे परिवार की एक पेंटिंग बना देते हैं, जो कि एक टपकती हुई छत के नीचे, टूटे हुए पलंग में सो रहा है, फिर भी सबके चेहरे में एक खुशी और संतुष्टि साफ देखी जा सकती हैं, खुशी, मुसीबतों का न होना नहीं है, बल्कि मुसीबतों को स्वीकारते हुए आगे बढ़ने का नाम भी है.

https://www.instagram.com/p/COr5VU8LKcN/

7:04 PM. 11 May 21 1:34 PM. 11 May

अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में हुए नौ साल पूरे

अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा है. वो लिखते है, ‘कल मदर्स डे था. मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं. कल मुझे अभिनेता के रूप में नौ साल हो जाएंगे लेकिन मैं अभी भी मां आपके बिना खोया हुआ सा हूं. बस इस तस्वीर के साथ मैं उम्मीद करता हूं आप मुझे देखने के साथ मुस्कुरा रही हैं और मेरी पीठ सहला रही हैं.‘

https://www.instagram.com/p/COssd77JmnR/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि वो खामोशी के साथ चैरिटी करने में विश्वास रखते हैं. ब्लॉग में उन्होंने अपने जरिए किए हुए योगदान की लिस्ट भी शेयर कर दी. ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती दिख रही है कि सोनू सूद (Sonu Sood) या सलमान खान (Salman Khan) को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >