अजय देवगन की मां का किरदार निभाने में नहीं थी कोई दिलचस्पी, पॉपुलर एक्ट्रेस मधु ने बॉलीवुड की खोली पोल

90 दशक की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक मधु ने एक इंटरव्यू में कुछ सनसनीखेज खुलासे किये हैं. उन्होंने कहा कि मैंने और अजय देवगन ने एक ही फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन कुछ सालों बाद मुझे मां के रोल ऑफर होने लगे, जिसके बाद मैंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

1990 के दशक की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक मधु के नाम कुछ यादगार फिल्में हैं. उन्होंने फूल और कांटे, रोजा, दिलजले, यशवंत और ज़ालिम जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई. हालांकि करियर के पीक पर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें जिस तरह की भूमिकाएं ऑफर की जा रही थीं, उससे वह खुश नहीं थीं.

अजय देवगन की मां बनने से मधु ने कह दिया था ना

मधु को हाल ही में चेन्नई में एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया. वहां बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह ऑनस्क्रीन किसी लीडिंग स्टार की मां का किरदार नहीं निभाना चाहतीं. उन्होंने अजय देवगन का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मुझे अजय देवगन की मां का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और यह एक संभावित परिदृश्य है. हम दोनों एक साथ ही इंडस्ट्री में लॉन्च हुए थे और एक ही उम्र के हैं, फिर मैं कैसे उनकी मां का रोल निभाऊं’. बता दें कि साल 1991 में आई मधु की पहली फिल्म, फूल और कांटे में अजय देवगन भी लीड रोल में थे.

मधु ने क्यों छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री?

मधु ने आगे बताया कि किस वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहा. इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि वह मिल रहे रोल से खुश नहीं थी. जैसे ही मुझे एक कारण मिला, जो कि मैं शादी करना चाहती थी, मैंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. मधु ने साझा किया कि इंडस्ट्री में चीजें बेहतरी के लिए बदल रही हैं. उदाहरण के तौर पर तब्बू का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि कैसे भूल भुलैया 2 की अभिनेत्री ने हाल अजय देवगन संग कई धमाकेदार फिल्में की है और सभी में वह लीड रोल में ही नजर आईं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: फलक नाज-अविनाश सचदेव के बीच बढ़ी नजदिकियां, क्या बिग बॉस घर में शुरू हो रही नयी लवस्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >