Bihar News: छपरा में सदर SDO के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारकर दे दी जान

छपरा में सदर SDO के बॉडीगार्ड ने मंगलवार को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पारिवारिक विवाद में आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

छपरा में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार की सुरक्षा में कार्यरत एक पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय परिसर स्थित बैरक की है. जहां सदर SDO अरुण कुमार के बॉडीगार्ड प्रवीण चौधरी ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अस्पताल में हुई मौत 

मृत बाडीगार्ड बेगूसराय जिले के तेघरा गांव का निवासी प्रवीण चौधरी बताया जाता है. SDO आवास परिसर में मंगलवार को अचानक गोली चलने की आवाज आई. गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य जवान बैरक की ओर भागे जहां प्रवीण चौधरी खून से लथपथ होकर पड़ा हुआ था. जिसके बाद वहां पर उपस्थित कर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की हो रही जांच 

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सदर अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि आत्महत्या के मामले की गहनता से जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया में यह घटना पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है फिलहाल शव को सदर अस्पताल में ही रखा गया है. परिजनों के आने के बाद ही पोस्मार्टम कराया जायेगा.

Also Read: तेजस्वी यादव का ट्वीट देख चकराया लोगों का सिर, क्या आपको पता है इस शायरी का अर्थ
सदर अस्पताल में जानकारी लेने पुलिस के पधाधिकारी पहुंचे

सदर अस्पताल में जानकारी लेने के लिए पुलिस समेत अस्पताल के वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, एसआईटी के प्रभारी अरुण कुमार अकेला, भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, नगर सह प्रभारी सुजीत कुमार समेत सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसडी सिंह व अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >