Jharkhand news: गढ़वा के जोबरैया गांव में विस्फोट, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, अलाव सेंकने के दौरान हुआ हादसा

jharkhand news: गढ़वा के जोबरैया गांव में अलाव सेंकने के दौरान विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गये. घायलों को सदर हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Jharkhand news: गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरैया गांव के मुस्लिम टोला में अलाव सेंकने के दौरान अचानक विस्फोट से पूरा गांव दहल गया. इस विस्फोट की घटना में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गये हैं. जिसमें किसी के पैर, तो किसी के हाथ और किसी के सर में चोट आयी है.

घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरिया गांव के मुस्लिम टोला निवासी जसीमुद्दीन अंसारी, साजिद अंसारी, हसीबा खातून, तमा खातून, सलेहा बीवी, जोहरा खातून, सकीना बीवी, सत्तार अंसारी और इस्माइल अंसारी का नाम शामिल है. सभी का इलाज सदर हॉस्पिटल में किया गया है.

घटना के संबंध में घायल जसीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि हर दिन की तरह बुधवार को भी सभी अपने घर के पास अलाव सेंक रहे थे. इसी बीच एकाएक विस्फोट हुआ. जिससे लोग झुलस कर घायल हो गये. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: झारखंड सरकार पहुंच रही गांव-पंचायत, फिर भी गढ़वा के ग्रामीण भटक रहे सरकारी कार्यालय, नहीं हो रहा समाधान

घटनास्थल पर जिस जगह लोग आग ताप (अलाव सेंक) रहे थे. उसी जगह पर यह विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में एक फिट का गहरा गड्ढा भी हो गया है. पुलिस विस्फोटक के कारणों का जांच कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अलाव सेंकने के दौरान विस्फोट से पूरा इलाका दहला हुआ है. डर कर मारे कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है और ना ही इलाज कराने के लिए सदर हॉस्पिटल जा रहे थे.

पुलिस ने सभी घायलों को अपने साथ इलाज कराने के लिए सदर हॉस्पिटल ले गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि ठंड को देखते हुए हर दिन की भांति बुधवार को भी लोग आग सेंक रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया. वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी ने जांच होने की बात कही.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >