हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने बनायी कमेटी, दिये सफलता के मंत्र

प्रभारी शशि भूषण भगत ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा के लिए अलग-अलग चुनाव कार्यों को संचालित करने के लिए कमेटी और प्रभारी बनाये गये हैं.


हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने 38 कमेटी बनायी है. भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुधवार को कैनरी इन होटल में हुई. हजारीबाग लोकसभा चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, संयोजक टुन्नू गोप, सांसद जयंत सिन्हा, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक मनीष जायसवाल समेत हजारीबाग-रामगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित हुए. प्रभारी शशि भूषण भगत ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा के लिए अलग-अलग चुनाव कार्यों को संचालित करने के लिए कमेटी और प्रभारी बनाये गये हैं.

भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य दलों की तुलना में लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा काफी आगे है. आज की बैठक में पांच विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जवाब देही सौंपी गयी है. सभी कार्यकर्ता को काम, चुनाव कार्य में भागीदारी सुनिचित की जा रही है. बैठक में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, लोकनाथ महतो, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रवीण मेहता, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रो सुरेंद्र सिन्हा, रंजीत सिन्हा, सवरमल अग्रवाल, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्रा, केपी ओझा, बटेश्वर मेहता, देवकी महतो, नाराणय चंद्र भोमिक, अमरेंद्र गुप्ता समेत कई नेताओं ने बैठक में अपने- अपने विचार रखे. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा, बड़कागांव विधानसभ, मांडू विधानसभा, रामगढ़ विस व बरही विस के लिए चुनाव के दौरान पार्टी नीति व सिद्धांत के तहत कार्य करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >