सीवान में अपराधियों ने सीएससी संचालक को मारी गोली, लूट के दौरान पेट में गोली मार हुए फरार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर के करीब एक बजे तीन व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे तथा दो व्यक्ति पैसे निकालने के बहाने दुकान में प्रवेश कर रंगदारी की मांग करने लगे.

सीवान के मैरवा थाने के सुमेरपुर गांव में गुरुवार को दोपहर के करीब 1:00 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक सीएससी संचालक को गोली मार जख्मी कर दिया और साथ ही लगभग 10 हजार रुपये भी लूट लिए. घायल सीएससी संचालक की पहचान सुमेरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र तरुण कुमार सिंह के रूप में की गई है.

ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध 

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर के करीब 1:00 बजे तीन व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे तथा दो व्यक्ति पैसे निकालने के बहाने दुकान में प्रवेश कर रंगदारी की मांग करने लगे. यहां दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसके काउंटर से 10 हजार रुपए निकाल लिया.

पेट में मारी गोली 

दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने तरुण सिंह के पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधियों ने ग्रामीणों पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद ग्रामीण पीछे हट गए जिसके बाद मौके से अपराधी मौके से भाग निकले इस दौरान अपराधियों के पिस्तौल की मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गई.

Also Read: बीपीएससी 66वीं संयुक्त परीक्षा: छोटे शहरों से उभरी प्रतिभाएं, टॉपरों में अधिकतर इंजीनियर
अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जख्मी युवक को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच करने के बात बताया कि गोली पेट से निकल गई है. हालत गंभीर होने के कारण जख्मी युवक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >