Bihar Board 10th Result 2023: इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें अपडेट्स

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट जारी होते ही यहां रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा.

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है. समिति ने आधिकारिक तौर पर भले ही बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा नहीं किया की है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट जारी होते ही यहां रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

Bihar Board 10th Result 2023: 31 मार्च तक होगी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, आज जारी होने वाले 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम के बारे में कई समाचार साइटें छात्रों को गुमराह कर रही हैं. बीएसईबी के अध्यक्ष ने बताया कि इंटरनेट पर फैल रही फर्जी खबरों के जवाब में बीएसईबी बिहार मैट्रिक का रिजल्ट आज घोषित नहीं किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट 31 मार्च तक ही देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने में देरी होने पर इस नंबर पर करें संपर्क

बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट चेक करने पर किसी तरह की दिक्कत होने पर नीचे दिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820

स्कूल से मिलेगी मैट्रिक मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी

हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजिनल होगी. छात्रों को उनकी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी बिहार बोर्ड द्वारा स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित विद्यालय में संपर्क करना चाहिए.

बिहार बोर्ड Matric Result 2023 कैसे करें चेक?

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

  • अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉग इन करें.

  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >