लातेहार में सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, पत्नी के साथ झारखंड क्रांति मोर्चा के शंकर को किया गिरफ्तार

लातेहार में सीआरपीएफ के जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली. उग्रवादी पति-पत्नी को जंगल से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से कई हथियार और अन्य सामान बरामद हुए हैं. केंद्रीय बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : झारखंड से नक्सलियों के सफाये का अभियान लगातार चल रहा है. सुरक्षा बल के जवान जंगल और पहाड़ की खाक छान रहे हैं. इसी दौरान कई नक्सली पकड़े जा रहे हैं, तो कई नक्सली एवं उग्रवादी संगठनों के बंकर को ध्वस्त किया जा रहा है. कई बार भारी मात्रा में सुरक्षा बलों के हाथ वो हथियार भी लग रहे हैं, जिसे नक्सलियों एवं उग्रवादियों ने जंगल में छिपा रखे हैं. ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान बुधवार (16 अगस्त) को एक उग्रवादी को उसकी पत्नी के साथ जवानों ने धर दबोचा. इनके पास से हथियार व अन्य सामान भी बरामद हुए हैं.

कलावा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली सफलता

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को लातेहार जिले में आज एक बड़ी सफलता मिली. सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ ने झारखंड क्रांति मोर्चा के शंकर राम एवं उसकी पत्नी कविता भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी व सेकेंड कमांडेंट के निर्देश पर 214 बटालियन की चार्ली कंपनी के सहायक कमांडेंट प्रह्लाद रजक के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र के बेंदी ग्राम के कलावा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

शंकर और उसकी पत्नी के पास से मिले हथियार और अन्य सामान

सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में उग्रवादी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा के शंकर राम एवं उसकी पत्नी कविता भुइयां को जवानों ने देखा. दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से तीन देशी कट्टा एवं एक देशी राइफल, पांच जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, वर्दी, जंगल शूज व पिट्ठू समेत कई सामग्री बरामद की गयी है. समाचार लिखे जाने तक सीआरपीएफ 214 बटालियन का सर्च ऑपरेशन जारी था.

Also Read: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, JJMP के 3 बड़े उग्रवादी लातेहार से गिरफ्तार, इस बड़ी घटना में थे शामिल

घोर नक्सल प्रभावित इलाका था लातेहार

बता दें कि लातेहार जिला कभी घोर नक्सल प्रभावित इलाका हुआ करता था. लातेहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक फैले बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों का एकछत्र राज हुआ करता था. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में झारखंड पुलिस ने केंद्रीय बलों की मदद से बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करवा लिया है. एक दिन पहले 15 अगस्त को गढ़वा जिले में स्थित बूढ़ा पहाड़ पर तिरंगा झंडा फहराया गया. इसी साल 26 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद वहां गये और तिरंगा झंडा फहराया. बूढ़ा पहाड़ पर बसे गांवों में विकास योजनाओं की सौगात दी.

Also Read: झारखंड : लातेहार के नेतरहाट में नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों की जमकर की पिटाई, एक युवक की हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >