छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए हैं. उनके शव भी सुरक्षाबलों मे बरामद किया है. साथ ही हथियार और गोला-बारूद और नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद की गई है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज यानी रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम तीन नक्सली मारे गए है. पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा है कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी पर शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी.

दोनों ओर से हुई फायरिंग

सुंदरराज ने कहा कि राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने दंतेवाड़ा-सुकमा अंतर-जिला सीमा पर तुमकपाल पुलिस शिविर से डब्बाकुन्ना की ओर अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि दोनों की मुठभेड़ तुमकपाल और डब्बाकुन्ना के बीच पहाड़ी पर हुई. उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस को तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए. नक्सली अपनी वर्दी में थे.

भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला बारूद बरामद

पुलिस ने बताया की मौके से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद की गई है. वहीं घटना के बाद सुरक्षाबल के जवान पूरे इलाके की तलाशी में जुटे हैं. वहीं आसपास के गांव में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है.


Also Read: Corona New Variant: बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, WHO ने जताई चिंता, ऐसे रोगी रखे विशेष ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >