Bhool Bhulaiyaa 2 BO Collection Day 1: बॉक्‍स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2’ ने 'धाकड़' को पछाड़ा, धुआंधार कमाई

'भूल भुलैया 2’ ने शानदार ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला. अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 को देशभर में करीब 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स मिला है. मूवी ने 14.75 करोड़ का बिजनेस कर इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म थियेटर में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही. शुक्रवार को मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की. कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पर ‘भूल भुलैया 2’ भारी पड़ती दिखी. ओपनिंग डे पर मूवी ने 14.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

‘भूल भुलैया 2’ की तगड़ी कमाई

‘भूल भुलैया 2’ ने शानदार ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला. झुंड, बच्चन पांडे, अटैक, जर्सी, रनवे 34 और हीरोपंती 2 जैसी बड़े स्टार्स वाली फिल्मों के असफल होने के बाद इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने पहले दिन ही 14.11 करोड़ का बिजेनस किया. हालांकि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है, ऐसी उम्मीद की जा रही है.


14.75 करोड़ की कमाई

अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ को देशभर में करीब 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स मिला है. इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ की कलेक्शन किया था. अब इससे आगे कार्तिक आर्यन की फिल्म निकल गई है और 14.11 करोड़ का बिजनेस कर इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 2 Title Song: भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज, मूनवॉक करते हुए जबरदस्त दिखे ‘रूह बाबा’
फिल्म धाकड़ पड़ी सुस्त

कंगना रनौत की मेगा बजट एक्शन से भरपूर फिल्म धाकड़ लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.05 से 1.45 करोड़ का बिजेनस किया. कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने कंगना की फिल्म को पीछे छोड़ दिया.


धाकड़ में अर्जुन रामपाल दिखे विलेन के रोल में

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल विलेन का रोल निभा रहे है. इसके अलावा दिव्या दत्ता भी अहम रोल में है. बता दें कि फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने काफी प्रमोशन किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, धाकड़ ने बहुत ही सुस्त शुरुआत देखी है और 1 करोड़ से अधिक की कमाई करने के लिए संघर्ष भी कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >