तब्बू ने किया खुलासा… फिल्मों में कौन सी भूमिका निभाना था सबसे चुनौतीपूर्ण, बोली- कठिन हिस्सा आपके…

तब्बू ने खुलासा किया कि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन जिस फिल्म को करने में सबसे ज्यादा मेहनत लगा, वो भूल-भूलैया 2 थी. इसमें एक्ट्रेस ने कई कैरेक्टर निभाये थे.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू आज भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को फेल करती है. एक्ट्रेस की हुस्न पर फैंस दिल हार बैठते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म भोला रिलीज हुई, इसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. उन्हें अजय देवगन संग जमकर एक्शन करते देखा गया था. अपने शानदार करियर में तब्बू ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया है. जिसके लिए उन्हें खुद प्रशंसा भी मिली. इन किरदारों को निभाने को निभाने के लिए उन्हें खून और पसीना बहाना पड़ता है.

तब्बू के लिए ये भूमिका निभाना सबसे मुश्किल था

टाईम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए तब्बू से जब पूछा गया कि हाल के दिनों में, वह कौन सी भूमिका थी जिसे निभाना मुश्किल था, जिसपर वह कहती हैं , ”भूल भुलैया 2 करना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था. मुझे लगता है कि मैंने एक फिल्म में लगभग 10 किरदार निभाए हैं. जिस चीज ने इसे चुनौतीपूर्ण बना दिया, वह यह थी कि सबसे पहले यह एक दोहरी भूमिका थी (मंजुलकिया और अंजुलिका)… फिर मुझे युवा संस्करण और पात्रों के वर्तमान संस्करण को निभाना था. फिर मुझे भूत और सामान्य भूमिका निभानी थी… फिर एक भूत था, जो भूत नहीं है और फिर वास्तविक भूत वगैरह..”

भूल-भूलैया 2 में काफी मेहनत की थी

उन्होंने आगे कहा, “सेट पर यह सोचकर मेरा दिमाग चकरा जाता था कि मैं किस दिन कौन सी भूमिका निभा रही हूं. ऐसे कई दिन थे, जब मैंने भूत और सामान्य किरदार एक ही दिन निभाए थे, इसलिए शॉट्स के बीच मैं दिन में 3-4 बार अपना मेकअप बदलने में व्यस्त हो जाती थी. यह पहली बार था, जब मैं डरावनी भूमिका निभा रहा थी, इसलिए यह सब करना बहुत मुश्किल था. मुझे लगता है कि हॉरर एक बहुत पेचीदा जॉनर है. इस शैली में सबसे कठिन हिस्सा अपने चरित्र में दृढ़ दिखना है.

Also Read: पुष्पा 2 का पोस्टर देखकर लक्ष्मी 2 और कंचना की याद… KRK ने अल्लु अर्जुन के लुक का उड़ाया मजाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >