भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर लापता, सहयोगियों का आरोप- उप्र पुलिस ने हिरासत में लिया

नोएडा : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि लापता हो गये हैं. आजाद के सहयोगियों ने बुधवार को आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वे हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जान गंवानेवाली लड़की के परिजन के साथ हाथरस जा रहे थे.

नोएडा : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि लापता हो गये हैं. आजाद के सहयोगियों ने बुधवार को आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वे हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जान गंवानेवाली लड़की के परिजन के साथ हाथरस जा रहे थे.

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता जतायी है. आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार आजाद और वाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे के बाद से लापता हैं और उस वक्त वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवानेवाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे.

मालूम हो कि लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी थी. सामूहिक बलात्कार का शिकार लड़की और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और दलित संगठन भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था.

आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा, ”जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मीकि का कुछ अता-पता नहीं है.” उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय आजाद तथा वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है.

वहीं, हाथरस में सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई लड़की के परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में जबरन उनकी बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार ‘परिवार की इच्छानुसार’ किया गया.

बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अलीगढ़ के टप्पल पुलिस थाने पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया. भाटी ने टप्पल पुलिस थाना परिसर के अंदर प्रदर्शनकारियों से कहा, ”आजाद और वाल्मीकि का पता लगाने के लिए हमारे प्रतिनिधियों का एक दल पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा.”

इस संबंध में पूछे जाने पर अलीगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”मुझे इस दावे (हिरासत) के बारे में कोई जानकारी नहीं है.” इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं और पिछले तीन-चार दिन से उनका उपचार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >