Bhai Dooj 2022 Tikka Shubh Muhurat : भाई दूज आज, जानें टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और विधि

Bhai Dooj 2022 Tikka Shubh : 27 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर भाइयों को तिलक करने का शुभ समय दोहपर 01 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक है. इस दिन करीब 02 घंटे 32 मिनट तक शुभ समय है.

5:35 PM. 27 Oct 22 5:35 PM. 27 Oct

Bhai Dooj 2022: जानें क्यों मनाते हैं भाई दूज?

भाई दूज का पर्व इस बार आज यानी 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. भईया दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं

5:35 PM. 27 Oct 22 5:35 PM. 27 Oct

भाई को तिलक करने के दौरान जाप करें ये मंत्र

भाई दूज के दिन टीका करते समय बहन को भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।

5:35 PM. 27 Oct 22 5:35 PM. 27 Oct

भाई दूज विधि में शामिल होने वाली जरूरी चीजें

भाई दूज के दिन पूजा सामग्री में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें आरती की थाली, टीका, चावल, नारियल, सूखा नारियल, मिठाई, कलावा, दीया, धूप और रुमाल जरूर रखें.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाई दूज का महत्व और पौराणिक मान्यताएं

पौराणिक मान्यताओं अनुसार यमुना के अनेकों बार अपने घर बुलाने के बाद यमराज इस दिन उनके घर गए थे. अपने भाई के आने की खुशी में यमुना ने यमराज को तरह-तरह के पकवानों का भोजन कराया और तिलक लगाकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की थी. प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से कोई वरदान मांगने को कहा तो ऐसे में यमुना ने कहा कि आप हर साल इसी दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मेरे घर आना और मेरी तरह जो भी बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं रहेगा. कहते हैं तभी से भाई दूज की शुरुआत हुई.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाई दूज तिलक करने की विधि (Bhai Dooj Tilak Vidhi)

भाई दूज के दिन अपने बहन अपने भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है.

अपने भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं.

भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं.

भाई को तिलक लगाएं.

अब तिलक लगाने के बाद अपने भाई की आरती उतारें.

अपने भाई के हाथ में कलावा बांधें.

अब भाई को प्यार से मिठाई खिलाएं.

मिठाई खिलाने के बाद भाई को शुद्ध भोजन कराएं.

भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार दें.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

27 अक्टूबर को पूजन का यह है शुभ मुहूर्त-

उदया तिथि के हिसाब से भाईदूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

27 अक्टूबर को भाईदूज शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है.

27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाने वाले हैं, तो सुबह 11 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक भाई दूज मना सकते हैं.

सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस मुहूर्त में भाई को तिलक करना बहुत ही शुभ है.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाई दूज मंत्र

भाई दूज के दिन टीका करते समय बहन को भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगा पू��े यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाई दूज से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण और सुभद्रा की कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार भाई दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे. इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल,फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था. सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाई दूज की पूजा में शामिल करने वाली चीजें

भाई दूज के दिन पूजा सामग्री में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें आरती की थाली, टीका, चावल, नारियल, सूखा नारियल, मिठाई, कलावा, दीया, धूप और रुमाल जरूर रखें.

12:56 PM. 27 Oct 22 12:56 PM. 27 Oct

भाइयों को तिलक करने का शुभ समय

27 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर भाइयों को तिलक करने का शुभ समय दोहपर 01 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक है. इस दिन करीब 02 घंटे 32 मिनट तक शुभ समय है.

12:51 PM. 27 Oct 22 12:51 PM. 27 Oct

Bhai Dooj 2022: क्यों मनाते हैं भाई दूज

भाई दूज का पर्व इस बार आज यानी 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. भईया दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं

मुख्य बातें

Bhai Dooj 2022 Tikka Shubh : 27 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर भाइयों को तिलक करने का शुभ समय दोहपर 01 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक है. इस दिन करीब 02 घंटे 32 मिनट तक शुभ समय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >