Brigade Rally Kolkata Update : कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से लेफ्ट-कांग्रेस की हुंकार, बंगाल से ममता और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
Brigade Rally kolkata , Bengal Chunav 2021 Update : कोलकाता की ब्रिगेड मैदान में चुनाव से पहले लेफ्ट, कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के द्वारा रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दीदी की सत्ता अब जाने वाली है. वहीं पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि टीएमसी पार्टी बीजेपी की बी टीम है. बता दें कि रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई नेता शामिल हैं.
Brigade Rally Kolkata Update : कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से लेफ्ट-कांग्रेस की हुंकार, बंगाल से ममता और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
Live Updates
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला. बघेल ने कहा कि पीएम मोदी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाने आते हैं, लेकिन उन्हें अपना इतिहास पढ़ना चाहिए. बघेल ने आगे कहा कि ये लोग सावरकर को मानने वाले हैं, बोस का उत्तराधिकारी नहीं बन सकते हैं.
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
येचुरी ने कहा
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इस रैली में दस लाख लोग शामिल हुए हैं और हम सभी के लिए यह खुशी का समय है. इस बार चुनाव में वोट हमारा बढ़ेगा और हम जीतेंगे.
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
जनहित की सरकार
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि बंगाल में लूटपाट की सरकार नहीं चाहिए, जबकि जनहित की सरकार चाहिए. तृणमूल से लेकर बीजेपी तक लूटपाट करने में लगी है.
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने ममता पर बोला हमला
पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने मंच पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी बीजेपी की बी टीम है. उन्होंने कहा कि बंगाल की रक्षा करने के लिए अगर उन्हें रक्त भी देनी पड़े तो वे इसके लिए तैयार हैं.
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
सरकार बदलना बाकी है – ब्रिगेड मैदान से अधीर का एलान
पश्चिम बंगाल कांग्रेस केो अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर हमला बोला. अधीर ने कहा कि बीजेपी और टीएमसी यहां पर नहीं रहेगी, यहां हमेशा संयुक्त मोर्चा ही रहेगी. अधीर रंजन इस दौरान ममता सरकार बदलने की भी बात कही.
10:29 PM. 28 Feb 214:59 PM. 28 Feb
मनोज भट्टाचार्य ने ममता सरकार पर साधा निशाना
ब्रिगेड मैदान से आरएसपी प्रमुख मनोज भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में खेला नहीं होगा, यहां पर जनता की जय होगी. भट्टाचार्य इस दौरान मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है.
मुख्य बातें