Bengal Chunav 2021 : बंगाल चुनाव से पहले पारा शिक्षकों का हल्लाबोल, सीएम ममता बनर्जी के आवास के बाहर आदिगंगा में‍ किया प्रदर्शन

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 LIVE Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा 2021 के चुनावी शंखनाद से पहले कैंडिडेट चयन को लेकर सभी दलों की माथापच्ची शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) और बीजेपी (BJP) जहां राज्य की सभी 296 सीटोंं पर लड़ने की तैयारी कर रही है. वहींं लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारें को लेकर बातचीत चल रही है. इधर, फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास ने लेफ्ट-कांग्रेस और जन समहति पार्टी ने सीट बंटवारे से पहले बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि बंगाल में चुनावी एलान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) और गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित बंगाल दौरा भी है, जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं राजधानी कोलकाता में पारा शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है. बंगाल चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे पेज पर बने रहिए...

Live Updates
4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

इन सीटों पर लोजपा लड़ेगी चुनाव

लोक जन शक्ति पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान 294 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ब्राह्मण, कायस्थ और वैश्य कुल आबादी का 17% हैं, जबकि ओबीसी, एसटी, एससी लगभग 53% हैं और मुस्लिम पश्चिम बंगाल की कुल जनसंख्या का लगभग 30% हैं, लेकिन विधायकों की संख्या को देखते हुए, दलितों की इस भारी संख्या का प्रतिनिधित्व करनेवालों की संख्या बहुत कम है

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

पारा शिक्षकों का प्रदर्शन

बंगाल चुनाव से पहले राजधानी कोलकाता में पारा शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. राज्य के सभी पारा शिक्षक सीएम आवास के बगल में आदि गंगा में पहुंचकर प्रदर्शन किया. इससे पहले ये शिक्षक शिक्षामंत्री का भी विरोध कर चुके हैं.

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

बुद्धदेव भट्टाचार्य करेंगे प्रचार

इस बार बुद्धदेव भट्टाचार्य को ब्रिगेड में सशरीर नहीं, बल्कि उन्हें वर्चुअल माध्यम से सभा में उपस्थित कराने तैयारी चल रही है. माकपा बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके घर से ही अपने डिजिटल मीडिया के मार्फत ब्रिगेड की सभा में पेश करना चाहती है. श्री भट्टाचार्य पाम एवेन्यू स्थित अपने आवास से ही एक आभासी भाषण दें, इसकी व्यवस्था की जा रही है,

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

सस्पेंस बरकार

बंगाल में आज विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर लेफ्ट और कांग्रेस में सुलह हो जाएगा. वहीं ओवैसी को लेकर सस्पेंस बरकरार है. माना जा रहा है कि आज अगर पीरजादा की पार्टी कांग्रेस गठबंधन में शामिल होती है तो, राज्य में ओवैसी कोई और फैसला करेंगे.

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

लालू पार्टी का फैसला

बंगाल में विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है. राज्य में राजद वाममोर्चा के साथ गठबंधन भी करेगा. प्रदेश राजद की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

सीट बंटवारे पर मन्नान ने लिखा सोनिया को पत्र

कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा, जिसमें राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए आइएसएफ के साथ गठबंधन को महत्वपूर्ण बताया था. हालांकि अब्बास ने 65 से 70 सीटों की मांग की है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार की बैठक में सीटों के बंटवारे पर भी फैसला हो सकता है

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी किया गया है, जिसके तहत राज्य सरकार ने छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया. इनमें कई सीनियर अधिकारी हैंं.

4:25 PM. 16 Feb 21 4:25 PM. 16 Feb

सभी थाना पर प्रदर्शन

डीवाईएफआई के समर्थक मोईदुल इस्लाम की मौत के विरोध में मंगलवार और बुधवार को राज्य भर में सभी थाना पर प्रदर्शन किया जायेगा. पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की वामदलों ने दी है धमकी.

11:18 AM. 16 Feb 21 11:18 AM. 16 Feb

दिलीप घोष ने बड़ा दावा किया है

बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने बड़ा दावा किया है. घोष ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पास 294 सीटों पर उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं है. तृणमूल में पतझड़ का दौर आगया है.

11:11 AM. 16 Feb 21 11:11 AM. 16 Feb

2019 में ये था आंकड़ा

बंगाल चुनाव को लेकर आंकड़ों की माने तो अभी भी तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे है. 2019 चुनावी आंकड़े की बात करें तो जहां टीएमसी का 57 फीसदी सीटों पर कब्जा रहा, वहीं बीजेपी को सिर्फ 41 फीसदी सीट मिला. बताया जा रहा है कि ये आंकड़े की दूरी को पाटना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा

10:21 AM. 16 Feb 21 10:21 AM. 16 Feb

ममता का एलान

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के विधानसभा सीट पर सबकी नजर है. बताया जा रहा है कि ममता दीदी भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती है. नंदीग्राम को लेकर ममता पहले भी एलान कर चुकी है.

10:21 AM. 16 Feb 21 10:21 AM. 16 Feb

जंगलमहल का हाल

जंगलमहल में करीब 40 सीटें हैं. 2011 में ममता बनर्जी की सरकार बनाने में जंगलमहल ने अहम भूमिका निभायी थी. इस बार ममता के सिलपहसालार शुभेंदु अधिकारी भाजपा के साथ हैं. ऐसे में सवाल है कि इस बार जंगलमहल किसका साथ देगा. तृणमूल कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी का.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

अब भी फंसा पेंच

बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस के बीच अब तक सीटों का पेंच नहीं सुलझा है. दोनों पार्टी के नेताओं के बीच आज बैठक है. बताया जा रहा है कि लेफ्ट को कांग्रेस के कैंडिडेट पर संशय है, इसके लिए पार्टी बिहार चुनाव का हवाला दे रही है.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

अर्जुन सिंह का छलका दर्द

बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का चुनाव से पहले दर्द छलक पड़ा है. अर्जुन सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी, हम आपके साथ तब थे, जब टीएमसी के लोग ईंट पर बैठकर लोगों से बातचीत करते थे.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर निशाना

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने दिशा रवि मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. महुआ ने कहा कि बीजेपी डिसेंट वॉयस को सेडीशन वॉयस मान रही है. पार्टी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

भाजपा पहले बाकी राज्यों को करे ठीक- जितेंद्र तिवारी

टीएमसी नेता जितेंद्र तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा शासित राज्यों की तुलना बंगाल से कर जनता के बीच आए बीजेपी और फिर बंगाल की जनता आपको बता देगी कि सत्य और असत्य की लड़ाई में सत्य की विजय कैसे होती है.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

कांग्रेस-लेफ्ट के बीच सीटों के तालमेल पर आज फिर बैठक

कांग्रेस और वाम दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर मंगलवार को फिर बैठक होगी. गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी दोनों पार्टियों के बीच अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि कौन कितनी सीटों पर चुुनाव लड़ेगा.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हल्दिया पौरसभा का बजट

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हल्दिया पौरसभा का बजट पेश किया गया. इस बार कुल बजट 180 करोड़ का था, जो पिछले साल की तुलना में कुछ कम है.

10:03 AM. 16 Feb 21 10:03 AM. 16 Feb

आज नंदीग्राम में रहेंगे शुभेंदु

बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी आज नंदीग्राम में रहेंगे. शुभेंदु अधिकारी वहां सरस्वती पूजा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शुभेंदु अधिकारी इस दौरान सभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

8:43 AM. 16 Feb 21 8:43 AM. 16 Feb

ओवैसी की पार्टी की ये है प्लान

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी भी सक्रिय हो गई है. बंगाल में ओवैसी की पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट के साथ मिलकर लड़ेंगी. हालांकि ओवैसी की पार्टी ने कैंडिडेट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

8:43 AM. 16 Feb 21 8:43 AM. 16 Feb

माथापच्ची शुरू

पश्चिम बंगाल में विधानसभा 2021 के चुनावी शंखनाद से पहले कैंडिडेट चयन को लेकर सभी दलों की माथापच्ची शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी जहां राज्य की सभी 296 सीटोंं पर लड़ने की तैयारी कर रही है. वहींं लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारें को लेकर बातचीत चल रही है.

मुख्य बातें

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 LIVE Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा 2021 के चुनावी शंखनाद से पहले कैंडिडेट चयन को लेकर सभी दलों की माथापच्ची शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) और बीजेपी (BJP) जहां राज्य की सभी 296 सीटोंं पर लड़ने की तैयारी कर रही है. वहींं लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारें को लेकर बातचीत चल रही है. इधर, फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास ने लेफ्ट-कांग्रेस और जन समहति पार्टी ने सीट बंटवारे से पहले बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि बंगाल में चुनावी एलान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) और गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित बंगाल दौरा भी है, जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं राजधानी कोलकाता में पारा शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है. बंगाल चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >