बंगाल नौकरी भर्ती मामला: सीबीआई ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को किया तलब

सीबीआई के अधिकारी ने कहा, ‘भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में जैन को पूछताछ के लिए हमारे कार्यालय आ���े को कहा गया है. हमारे अधिकारी कुछ सवालों के साथ तैयार हैं.’ उन्होंने बताया कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि जैन को भर्ती प्रक्रिया में कुछ अनियमितताओं की जानकारी थी.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य में सरकारी नौकरियों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष जैन को पेश होने के लिए तलब किया है. जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जैन को शहर में एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह उसके अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

पार्थ चटर्जी से पूछताछ के दौरान सामने आया मनीष जैन का नाम

राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ के दौरान मनीष जैन का नाम सामने आया था. पार्थ चटर्जी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. जैन को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जैन पिछले साल इस मामले में सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे, तब उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी थी.

मनीष जैन से पूछताछ के लिए सीबीआई के सवाल तैयार

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में जैन को कल पूछताछ के लिए हमारे कार्यालय आने को कहा गया है. हमारे अधिकारी कुछ सवालों के साथ तैयार हैं.’ उन्होंने बताया कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि जैन को भर्ती प्रक्रिया में कुछ अनियमितताओं की जानकारी थी.

कई फाइलों पर मनीष जैन ने किये हैं हस्ताक्षर

सीबीआई के इस अधिकारी ने कहा कि मनीष जैन से उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जायेगी. ऐसी कई फाइलें हैं, जिन पर उनके हस्ताक्षर हैं. इससे साबित होता है कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के बारे में जानकारी थी.’

बंगाल में हाल में सामने आये हैं कई घोटाले

पश्चिम बंगाल में हाल के वर्षों में एक के बाद एक कई घोटाले सामने आये हैं. इन घोटालों में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई मंत्री और नेता घिर गये हैं. कई मंत्रियों और तृणमूल के कद्दावर नेताओं को जेल तक जाना पड़ा है. आगामी पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार की वजह से तृणमूल कांग्रेस बैकफुट पर है. उसे अपनी छवि की चिंता सता रही है.

Also Read: बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : आरोपी सुजय कृष्ण भद्र को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >