Bengal News: बशीरहाट में ट्रक के धक्के से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bengal news In Hindi: बिना हेलमेट के दोनों चचेरे भाई बाइक से लौट रहे थे घर.लू लदे ट्रक ने मार दी टक्कर, दोनों की जान गयी. गुस्साये लोगों ने टाकी रोड पर काफी देर तक पथावरोध किया. घटना से गुस्साएं इलाके लोगों ने टाकी रोड पर अवरोध कर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया. हादसे की वजह से कुछ देर तक इलाके में तनाव था.

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब डिवीजन के माटिया थानांतर्गत टाकी रोड पर शिकरा कुलीन ग्राम इलाके में मंगलवार रात ट्रक के धक्के से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी. दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. घटना से गुस्साए इलाके लोगों ने टाकी रोड को जाम कर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया.

खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अवरोध समाप्त हुआ. पुलिस व स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना मंगलवार रात नौ बजे की है. मृतकों के नाम फिरोज मंडल और आलम मंडल हैं. दोनों चचेरे भाई हैं. दोनों खोलापोता से घर लौट रहे थे. वे बिना हेलमेट के ही बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान टाकी रोड पर ही शिकरा कुलीन इलाके के पास कोलकाता जा रहे एक बालू लदे ट्रक ने बाइक कोे टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: चौथे चरण में 35 पार्टियां लड़ रही चुनाव, 152 निर्दलीय उम्मीदवार, जानें किस पार्टी ने कितने प्रत्याशी उतारे

बताया जाता है कि शिकरा कुलीन इलाके में अचानक अनियंत्रित होकर बाइक विपरित दिशा से आ रही ट्रक के सामने आ गयी थी. ट्रक का धक्का लगते ही दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की वजह से कुछ देर तक इलाके में तनाव था.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 LIVE Rally : ‘गृह मंत्रालय के निर्देश पर वोटरों को धमका रही है सेंट्रल फोर्स’, ममता बनर्जी का बालागढ़ में बड़ा आरोप

Posted By- Aditi Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >