Bengal Chunav: उप चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया

Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार अभी से शुरू हो गया है. इस बीच, उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने पूरे राज्य की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

Bengal Chunav: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार अभी से शुरू हो गया है. इस बीच, उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने पूरे राज्य की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के करीबी सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे सुदीप जैन अगले दो दिनों तक सरकार के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की जरूरत संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सके.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया था कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव राज्य प्रशासन के अधीन नहीं हो सकता है और इसलिए चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए.

Also Read: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा, शुभेंदु अधिकारी की चिंताओं का निराकरण करें

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह भावी हार का बहाना ढूंढ़ रही है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके साथ ही चुनाव आयोग भी मतदान कराने के लिए कमर कस रहा है.

Also Read: ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा, ‘विस्तारवादी’ एवं ‘अलोकतांत्रिक’ ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >