Bengal Bandh Updates : लेफ्ट के बंगाल बंद का रहा मिलाजुला असर, यहां देखिए बंद से जुड़ी Latest News, Photos

Bengal Bandh LIVE Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal assembly election 2021) से पहले वाममोर्चा का बंगाल बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. राजधानी कोलकाला से लेकर सिलीगुड़ी की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती नजर आई. हालांकि मालदा-मुर्शिदाबाद में इसका असर जरूर देखने को मिला. बता दें कि गुरूवार को सीपीआईएम (CPIM) के छात्र संगठनों द्वारा सचिवालय नबान्न (nabanna) का घेराव किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चटकाई थी. बताया जा रहा है कि बंगाल मे एसेंबली इलेक्शन (Bengal election) से पहले वाममोर्चा के लिए यह बंद संजीवनी का काम कर सकती है. बंगाल बंद से जुड़ी Exclusive Photos और जानकारी के लिए हमारे पेज पर बने रहिए.

Live Updates
8:21 PM. 12 Feb 21 2:51 PM. 12 Feb

बंगाल में वाममोर्चा के बंद का सपोर्ट सहयोगी दल कांग्रेस ने भी किया है. हालांकि पार्टी के कई स्थानीय नेता इस दौरान बंद का पालन नहीं किया.

8:21 PM. 12 Feb 21 2:51 PM. 12 Feb

 मोहम्मद सलीम ने कहा…

इससे पहले, माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि छात्र व नौजवानों की जायज मांगो पर ममता बनर्जी की सरकार ने वही तरीका अपनाया जो टिकरी सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति अमित शाह की पुलिस ने अपनाया है. दोनों में कोई अंतर नहीं है. हम इसका पूरजोर विरोध करते हुए वामपंथी दलों के अलावा सभी धर्मनिरपेक्ष व समान विचारधारा वाली पार्टियों से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील करते हैं. हड़ताल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगा.

8:21 PM. 12 Feb 21 2:51 PM. 12 Feb

नहीं‍ दिखा असर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal assembly election 2021) से पहले वाममोर्चा का बंगाल बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. राजधानी कोलकाला से लेकर सिलीगुड़ी की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती नजर आई. हालांकि मालदा-मुर्शिदाबाद में इसका असर जरूर देखने को मिला

6:30 PM. 12 Feb 21 1:00 PM. 12 Feb

4 अधिकारी हुए थे जख्मी

बता दें कि कल कोलकाता महानगर में डीवाइएफआइ समेत 10 वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से गुरुवार को नवान्न अभियान चलाया गया था. इस दौरान धर्मतला क्रॉसिंग पर छात्रों की भीड़ के पथराव में एक आइपीएस अधिकारी समेत कोलकाता पुलिस के चार सीनियर अधिकारी व लोअर रैंक के 11 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. जख्मी अधिकारियों में डीसी (एसएसडी) आइपीएस राशिद मुनीर खान, श्यामबाजार ट्रैफिक गार्ड के ओसी राज कुमार सिंह, बड़ाबाजार थाने के प्रभारी सलील कुमार राय और असिस्टेंट हेडक्वार्टर-2 शोभन बनर्जी शामिल हैं.

6:30 PM. 12 Feb 21 1:00 PM. 12 Feb

लेफ्ट ने बंगाल बंद का ऐलान किया

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लेफ्ट ने बंगाल बंद का ऐलान किया है. बंद के दौरान सीपीआईएम के वर्करों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ की. वाम समर्थकों ने इस दौरान कई जगहों पर दुकान भी फूंक दिए.

6:30 PM. 12 Feb 21 1:00 PM. 12 Feb

बंद के बावजूद खुले स्कूल

करीब 11 महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार से राज्य के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई शुरू होनेवाली है. राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शुक्रवार को वामपंथियों की हड़ताल के बावजूद सीनियर छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे. वाममोरचा के विभिन्न युवा व छात्र संगठनों के नबान्न अभियान के दौरान पुलिस के बल-प्रयोग के खिलाफ शुक्रवार को 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया गया है. श्री चटर्जी ने कहा कि हड़ताल का स्कूलों पर असर नहीं पड़ेगा.

मुख्य बातें

Bengal Bandh LIVE Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal assembly election 2021) से पहले वाममोर्चा का बंगाल बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. राजधानी कोलकाला से लेकर सिलीगुड़ी की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती नजर आई. हालांकि मालदा-मुर्शिदाबाद में इसका असर जरूर देखने को मिला. बता दें कि गुरूवार को सीपीआईएम (CPIM) के छात्र संगठनों द्वारा सचिवालय नबान्न (nabanna) का घेराव किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चटकाई थी. बताया जा रहा है कि बंगाल मे एसेंबली इलेक्शन (Bengal election) से पहले वाममोर्चा के लिए यह बंद संजीवनी का काम कर सकती है. बंगाल बंद से जुड़ी Exclusive Photos और जानकारी के लिए हमारे पेज पर बने रहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >