Jharkhand News: BCCL के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख को मिल जाएगा वेतन और बोनस

बीसीसीएल कर्मियों का वेतन 29 तारीख को तो वहीं बोनस का भुगतान 30 सितंबर को हो जाएगा. सीएमडी समीरन दत्ता वित्त विभाग के अधिकारियों इससे जरूरी दिशा दे चुके हैं. हालांकि कितना बोनस मिलेगा ये आज होने वाली वार्ता पर निर्भर करता है

धनबाद: बीसीसीएल कर्मियों के सितंबर माह का वेतन 29 तारीख को ही उनके खाते में आ जायेगा. सीएमडी समीरन दत्ता ने पूजा को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को भुगतान करने का निर्देश दिया है. वहीं 30 सितंबर को बोनस की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. यह भुगतान 28 सितंबर को होने वाली बोनस समझौता वार्ता की सफलता पर निर्भर करता है. इसको लेकर बीसीसीएल इआरपी टीम की बैठक हो चुकी है.

बताया जाता है कि बीसीसीएल कर्मियों को सितंबर में पांच दिन का वेतन कम मिलेगा. 25 सितंबर तक काम करनेवाले कर्मियों को उनकी दर्ज उपस्थिति के मुताबिक वेतन भुगतान किया जायेगा. इसमें अन्य किसी भत्ते को फिलहाल नहीं जोड़ा जायेगा. 29 सितंबर तक सभी कर्मियों की छुट्टी की सूची संबंधित साइट पर अपलोड करने को कहा गया है. पांच दिन का वेतन अक्टूबर के वेतन में जोड़कर देने का निर्णय लिया गया है.

कोलकर्मियों के बोनस को लेकर बैठक आज

कोल इंडिया के कर्मियों के बोनस को लेकर बुधवार को सीएमपीडीआइ परिसर में बैठक होगी. इसमें हिस्सा लेने के लिए सभी मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि रांची आ गये हैं. पहली बार रांची में कोल इंडिया के 2.35 कर्मचारियों के लिए बोनस की बैठक होनी है. बैठक में हिस्सा लेने के लिए कोल इंडिया के चेयरमैन और अन्य कंपनियों के अधिकारी भी आये हुए हैं. मजदूर यूनियन और कोल इंडिया प्रबंधन के साथ 11 बजे से बैठक होगी. इसमें इस वर्ष का बोनस तय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >