Bawaal Teaser: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ का टीजर आउट, अरिजीत सिंह की जादुई आवाज छू लेगी आपका दिल

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. टीजर की शुरुआत अरिजीत सिंह की धमाकेदार आवाज से होती है, जिसके बाद जान्हवी कहती हैं कि मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना टाइम लगा दिया, कि जब समझ में आया तो उसे खोने का वक्त आ गया था.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन-जान्हवी कपूर की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘बवाल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है. मूवी 21 जुलाई प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. टीजर की शुरुआत अरिजीत सिंह के रोमांटिक सैड सॉन्ग से होती है. जिसमें जान्हवी स्टाइलिश अवतार में वरुण के सामने आती हैं. जिसके बाद दोनों की रोमाटिंक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिलती है. बाद में बैकग्राउंड में एक्ट्रेस कहती हैं, मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना टाइम लगा दिया, कि जब समझ में आया तो उसे खोने का वक्त आ गया था.

बवाल का टीजर रिलीज

फिल्म ‘बवाल’ के टीजर में अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच प्यारे और उभरते रोमांस की झलक दिखाई देती है. मनोज मुंतशिर के बोल और मिथुन द्वारा रचित, अरिजीत सिंह की दिल को छू लेने वाली आवाज़ में प्यार भरा गीत — ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ हर लम्हे को और भी शानदार बना देता है. टीजर शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “प्यार कभी आसान नहीं होता, कुछ बवाल के लिए तैयार हो जाइए!”

साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म के प्रोड्यूसर, साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “बवाल एक ऐसी फिल्म है, जिस पर मुझे बेहद नाज है, क्योंकि मेरे ख्याल से यह फिल्म हमेशा मेरे लिए सबसे खास और यादगार प्रोजेक्ट्स में से एक रहेगी. हमें शुरू से ही इस बात का यकीन था कि ‘बवाल’ को दुनिया भर के दर्शकों की तारीफ मिलेगी और वे इस फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे. जहां तक प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी की बात है, तो ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर के जरिए हम दुनिया के हर कोने में दर्शकों तक पहुंच सकते हैं. नितेश जैसे विजनरी के अलावा वरुण और जान्हवी जैसे बेहद होनहार कलाकारों के साथ काम करने से सचमुच एक प्रोड्यूसर का काम काफी आसान हो जाता है, क्योंकि इस फिल्म में हम सभी ने जो मेहनत की है, वह उम्मीद से बढ़कर है. 21 जुलाई को दर्शक एक ऐसी प्रेम कहानी देखेंगे जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा.”

Also Read: Anupama: माया के बाद अनुपमा की लाइफ में नये विलेन की हुई एंट्री, अनुज-छोटी अनु से दूर करना होगा मकसद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >