बरेली पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर किए गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक भी बरामद

बरेली में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है.

Bareilly News : बरेली जिले की बिशारतगंज थाना पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है. आरोपियों ने घर के खर्चे पूरे करने के लिए ऑटो लिफ्टिंग करने की बात कही. वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बरेली में कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ रहीं थीं. जिसके चलते पुलिस ऑटो लिफ्टर की तलाश में जुटी थी. बिशारतगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बलई भगवंतपुर और आदिल निवासी वार्ड नौ, गुलाब नगर थाना बिशारतगंज को गिरफ्तार किया है.

Also Read: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 जनवरी को आएंगे बरेली, डोर-टू-डोर प्रचार के लिए पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

इनके पास से तीन चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है. इसमें एक बाइक लखनऊ से चोरी की थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से और भी कई खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: अखिलेश यादव ने BSP छोड़ सपा में शामिल हुए मुस्तफा सिद्दीकी को फूलपुर से बनाया प्रत्याशी

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >