Aligarh News: जेल में बंदियों से अब नहीं होगी मुलाकात, केवल फोन पर होगी बात

कोविड-19 और ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कारागार में बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने तत्काल प्रभाव से जेल में बंदियों से मुलाकात को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

Aligarh News: जिला कारागार में बंदियों से अब उनके स्वजन मुलाकात नहीं कर पाएंगे. इसको लेकर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया गया है. अब केवल फोन पर बंदियों से स्वजन बातचीत कर सकेंगे.

कोविड-19 और ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कारागार में बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने तत्काल प्रभाव से जेल में बंदियों से मुलाकात को बंद करने का आदेश जारी किया है. इस बारे में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के सभी पुलिस महानिदेशक कारागार को पत्र लिखकर आज 1 जनवरी से बंदियों से मुलाकात को बंद करने की कही है.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में शुरू हुआ अनोखा प्रयोग, अब स्टूडेंट्स देंगे टीचर का रिजल्ट कार्ड केवल फोन से हो सकेंगी बात

अलीगढ़ के सीनियर सुपरिटेंडेंट जेल विपिन मिश्रा ने प्रभात खबर को बताया कि जेल में बंद कैदियों से स्वजन के फिजिकल मुलाकात को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. यह आदेश आज दोपहर को प्राप्त हुआ, तभी से मुलाकात को बंद कर दिया गया. अब केवल सप्ताह में दो या तीन बार बंदी अपने स्वजनों से फोन के माध्यम से बात कर सकेंगे.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ के अमन अग्रवाल बने नेक आदमी, 400 से ज्यादा जान बचाने पर हुए सम्मानित 16 अगस्त से शुरू हुई थी मुलाकात

कोरोना की दूसरी लहर की समाप्ति के बाद 16 अगस्त से जेल में बंद कैदियों से स्वजनों की मुलाकात शुरू की गई थी. अब नए साल 2022 के पहले दिन से जिला कारागार में बंदियों से स्वजनों की मुलाकात को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >