अब लॉकडाउन में पढ़ाई करेंगे आयुष्मान खुराना, शुरू कर रहे ऑनलाइन इंडियन हिस्ट्री का कोर्स

Ayushmann Khurrana अब पढ़ाई करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन भी ले लिया है.

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इसकी वजह से आम से लेकर खास लोग अपने-अपने घरों में कैद है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स खुद को व्यस्त रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे है. इस दौरान बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस टाइम में अब पढ़ाई करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन भी ले लिया है.

Also Read: क्या Shahid Kapoor का Bani J से था अफेयर? इस एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां

आयुष्मान खुराना ने बताया है कि वो अब इंडियन हिस्ट्री पढ़ने जा रहे हैं. वो इसके लिए एक ऑनलाइन कोर्स करेंगे. उन्होंने कहा, मैं हमेशा अपने आप को बेहतर करने की कोशिश करता हूं और कुछ नया सीखना चाहता हूं. मैं हमेशा नॉलेज लेना चाहता हूं. मुझे इंडियन हिस्ट्री काफी पसंद है और इसके बारे में ज्यादा जानना चाहता हूं. हमारा इतिहास लाजवाब है और संस्कृति विविधताओं से भरी हुई. अभी जब मेरे पास टाइम है, मैं सीखना चाहूंगा.

आयुष्मान ने बताया है कि वो इसके लिए एक ऑनलाइन कोर्स करने जा रहे हैं. वो इस अनुभव के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वैसे बता दें कि लॉकडाउन के बीच आयुष्मान ने कविताएं लिखना भी फिर शुरू कर दिया है. उनका ये कवि अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है.

Also Read: Athiya Shetty और KL Rahul में क्या हो गया ब्रेकअप! अथिया ने क्यों किया फोटोक्रॉप?

इससे पहले आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया था, जहां वह अपने उस समय के प्रेमी आयुष्मान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में भले ही आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे के पास बैठे हों, लेकिन दोनों के बीच काफी गैप दिखाई दे रहा है. ताहिरा ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘डेटिंग का पहला साल और हम उस समय भी सोशल डिस्टेंसिंग पर मजबूत विश्वास रखते थे.’ बता दें कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की शादी नवंबर 2008 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >