Ayodhya Ram Temple: 4K वीडियो क्वालिटी में घर बैठे लाइव देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा, जानें पूरी डीटेल

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति खास रहेगी. पूजा किस तरह होगी, इसे हर कोई देखना चाहता है. इस विशेष दिन आप अगर अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कैसे देख सकते हैं

Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Live Telecast : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो चुका है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, लेकिन एक सप्ताह का कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो गया है. पूरी अयोध्या को प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है. इस पावन आयोजन का साक्षी बनने के लिए लगभग 8000 अतिथि आमंत्रित किये गए हैं. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति खास रहेगी. पूजा किस तरह होगी, इसे हर कोई देखना चाहता है. इस विशेष दिन आप अगर अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना अयोध्या पहुंचे ही, घर बैठे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कैसे देख सकते हैं, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

आभासी माध्यम से भाग लें आप भी

राम मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस समारोह में आभासी माध्यम से भाग लें. पूरे देश के गांवों और शहरों में सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. वाराणसी के पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मुख्य अनुष्ठानों का संचालन करेंगे. इस पुनीत अवसर पर करोड़ों श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है. अयोध्या धाम में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है.

Also Read: राम मंदिर के प्रसाद की जगह कहीं धोखा नहीं खा जाएं आप, जानें पूरी बात

Ayodhya Ram Temple Live Telecast Timing

अयोध्या धाम में नवनिर्मित राम मंदिर से पूरे धार्मिक समारोह का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच संपन्न होगा.

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें ?

अयोध्या धाम में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है. पूरा आयोजन दूरदर्शन के डीडी नेशनल और डीडी न्यूज चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा. दूरदर्शन अन्य न्यूज एजेंसियों के साथ भी फीड शेयर करेगा. अन्य प्रसारकों के लिए, दूरदर्शन एक यूट्यूब लिंक भी शेयर करेगा.

Also Read: Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद घर-घर पहुंचाया जा रहा! यह कोई स्कैम तो नहीं

सीधा प्रसारण के लिए 40 कैमरे इंस्टॉल

अयोध्या में होनेवाले भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए दूरदर्शन ने 40 कैमरे लगाये हैं. ये कैमरे नये बने राम मंदिर परिसर के अलावा राम की पैड़ी, सरयू घाट के पास और कुबेर टीला पर जटायु प्रतिमा जैसी जगहों पर लगाये गए हैं. यहां से सभी सजीव तस्वीरें दूरदर्शन के अलग-अलग चैनलों पर दिखाई जाएंगी.

मंदिरों में भी होगा सजीव प्रसारण

भगवान राम के मंदिर के पवित्र समारोह को दूरदर्शन पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को दिखाने के लिए तैयार है. समारोह का सीधा प्रसारण दुनिया भर के कई भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में किया जाएगा. इसके साथ ही, भारत के हजारों मंदिरों और चौकियों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण करने की तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >