औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत दूसरे का चल रहा है इलाज

औरंगाबाद के रफीगंज में एक अज्ञात वाहन ने बारात से लौट रहे बाइक स्वर दो युवकों को कुचल दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया. घायल युवक का अभी औरंगाबाद में इलाज चल रहा है.

औरंगाबाद में रफीगंज प्रखंड के गोरडीहा गांव के समीप रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां अभी उसका इलाज चल रहा है.

बारात में शामिल होने गए थे युवक 

दुर्घटना में मृत हुआ व्यक्ति की पहचान गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव निवासी सरवन दास के 18 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबोध गांव के ही जयप्रकाश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने गोरडीहा गांव पहुंचा था. जहां शादी संपन्न होने जाने के बाद दोनों व्यक्ति बाइक से वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान सड़क हादसा हो गया.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा 

बताया जा रहा है की गोरडीहा गांव के समीप ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई. बारात से लौट रहे अन्य बारातियों की नजर जब रास्ते में सुबोध और जयप्रकाश पर पड़ी तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल ले जाने से पहले एक की मौत 

लोग जब तक दोनों युवकों को अस्पताल ले जाते तब तक सुबोध की मौत हो चुकी थी वहीं जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल था जिसका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना की पुलिस पहुंची और शव का औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >