Attack Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म अटैक की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही. फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींच लाने में सफल नहीं हो पाई. वहीं, दूसरे हफ्ते भी एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ टिकट खिड़की पर अपना जादू चलाता रहा. अटैक ने दूसरे दिन भी कुछ ज्यादा कमाई नहीं की है.
जॉन अब्राहम की अटैक ने ओपनिंग डे पर महज 3 करोड़ ही कमाए. दूसरे दिन का कलेक्शन भी कम ही रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती रुझानों के अनुसार, मूवी ने करीब 3.75 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया. हालांकि आज रविवार होने के नाते कलेक्शन में ग्रोथ हो सकता है. हालांकि ऐसा होता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.
‘आरआरआर’ की कमाई
फिल्म अटैक को ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की वजह से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है. ‘आरआरआर’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी है. इस फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. नौंवे दिन की कमाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी ने 12 से 15 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म अटैक ऑनलाइन लीक हो गई है. ऑनलाइन लीक होने पर फिल्म को तगड़ा झटका मिल सकता है. Tamilrockers, Fimywap और अन्य टोरेंट साइटों द्वारा HD 720p, 480p, mp4 पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
जानें क्या है कहानी
फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम भारत के पहले सुपर सोल्जर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. जॉन आतंकवादियों से फिल्म में लड़ते दिख रहे है. आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ये फिल्म में भरपूर एक्शन है. ये फिल्म साई-फाई एक्शन और देशभक्ति से लबरेज है. बता दें कि फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में हैं.
