कोरोना वायरस का डर, जल्दी समाप्त होगा पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र

assembly session of west bengal to cut short due to coronavirus. कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से राज्य विधानसभा का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जायेगा. मंगलवार के बाद सदन की बैठक नहीं होगी. west bengal, vidhan sabha, coronavirus, assembly session, mamata banerjee, kolkata

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से राज्य विधानसभा का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जायेगा. मंगलवार के बाद सदन की बैठक नहीं होगी.

विधानसभा परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री पार्थ चटर्जी और सदन के सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. इसमें विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर एहतियात के तौर पर शुक्रवार को शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे हिस्से को तय अवधि से पहले समाप्त किया जा रहा है.

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि विनियोग विधेयक सहित तीन विधेयकों के अलावा अन्य सभी को फिलहाल टाल दिया जायेगा. हालांकि, राज्यसभा चुनाव के लिए 26 मार्च को तय मतदान होगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 3.24 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच हुई. उनमें से 5,000 लोगों पर नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >