Asian Games 2023: रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने यह गोल्ड मेडल जीता. वर्ल्ड कप की वजह से बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए बी टीम चीन भेजी थी. लेकिन टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया.

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को एशियन गेम्स 2023 के क्रिकेट मैच का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को उच्च वरीयता के कारण विजेता घोषित किया गया. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाये थे. इसके बाद लगातार बारिश के कारण झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट मैदान में खेल नहीं हो सका. अफगानिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने शुरुआती चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे.

शिवम दुबे ने जुबैद को आउट किया

शिवम दुबे (1-0-4-1) ने जुबैद अकबरी (पांच) को आउट किया जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (चार) अर्शदीप सिंह (3-0-17-1) का शिकार बने. नूर अली जादरान (एक) गफलत का शिकार हो कर रवि बिश्नोई की थ्रो पर रन आउट हो गए. शहीदुल्लाह ने 43 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेल टीम को संकट से बाहर निकाला.

Also Read: Asian Games 2023: एशियाई खेलों में 72 साल बाद भारत ने लगाया मेडल का शतक, पीएम मोदी ने दी बधाई

शुरुआत से ही दबाव में था अफगानिस्तान

शहीदुल्लाह ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने अफसर जजई (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन जो. इस साझेदारी को बिश्नोई (4-0-12-1) ने तोड़ा. वामहस्त स्पिनर शाहबाज अहमद (3.2-0-28-1 ने इसके बाद करीम जन्नत (एक) को बोल्ड किया. कप्तान गुलबदिन नायब ने इसके बाद शाहिदुल्ला के साथ छठे विकेट के लिए 60 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया.

वरीयता के आधार पर विजेता बना भारत

नायब ने 24 गेंद में नाबाद 27 रन बनाने के दौरान एक चौका और दो छक्के जड़ें. बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और श्रीलंका के मैच रेफरी ग्रैम लैब्रूइ ने मैदान का मुआयना करने के बाद इसे रद्द घोषित कर दिया. भारतीय टीम बेहतर वरीयता के आधार पर विजेता बनी.

Also Read: Asian Games 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल
Also Read: Asian Games 2023: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पांच लाख रुपये देने का किया ऐलान
Also Read: Asian games: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया 22वां गोल्ड मेडल, ओलंपिक का कटाया टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >