Photos : आसनसोल मंडल के डीआरएम ने नये कोचिंग कॉम्प्लेक्स व सिक लाइन का लिया जायजा

1 / 1
Photos : आसनसोल मंडल के डीआरएम ने
 नये कोचिंग कॉम्प्लेक्स व सिक लाइन का  लिया जायजा
फुल स्क्रीन में देखें

Photos : आसनसोल मंडल के डीआरएम ने नये कोचिंग कॉम्प्लेक्स व सिक लाइन का लिया जायजा

डीआरएम ने मशीनीकृत लॉन्ड्री के कामकाज की भी जांच की और रेलवे बोर्ड के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अंडरगियर जांच सुविधा का भी मुआयना किया और इसके सुचारू रूप से निष्पादन के लिए पर्याप्त रोशनी मुहैया कराने के निर्देश भी दिये.

आसनसोल, राम कुमार : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) चेतनानंद सिंह ने आसनसोल में नये कोचिंग कॉम्प्लेक्स व सिक लाइन का निरीक्षण किया.उस दौरान डीआरएम ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें उपयोगी परामर्श दिया.

उन्होंने अंडरगियर जांच सुविधा का भी मुआयना किया और इसके सुचारू रूप से निष्पादन के लिए पर्याप्त रोशनी मुहैया कराने के निर्देश भी दिये.

साथ ही सभी संबद्ध कर्मचारियों को डिपो की साफ-सफाई व उसके उचित रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. इसके अलावा डीआरएम ने मशीनीकृत लॉन्ड्री के कामकाज की भी जांच की और रेलवे बोर्ड के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मंडल रेल प्रबंधक ने संरक्षा कर्मचारियों को भी संरक्षा नियमों को मानने और शॉर्टकट से बचने का परामर्श दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >