2 लाख की जैकेट… 25 हजार की टी-शर्ट, Aryan Khan की क्लोदिंग ब्रांड की कीमत सुन फैंस का चकराया सिर

Aryan Khan Clothing Brand: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपनी क्लोदिंग ब्रांड को लॉन्च किया. कपड़ों के दाम देखकर यूजर्स का सिर चकरा गया. जिसके बाद सबने पूछना शुरू कर दिया कि क्या हम कपड़े ईएमआई पर ले सकते हैं.

Aryan Khan Clothing Brand: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया. पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट लॉन्च की खबरों से गुलजार है. D’YAVOL X ब्रांड ने अपना पहला कलेक्शन लॉन्च किया, जिसमें कुछ सीमित संस्करण के कपड़े थे. यह एक लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड है. कलेक्शन विशेष रूप से ब्रांड की वेबसाइट पर लॉन्च किया गया था. ब्रांड के लॉन्च से पहले, एक विज्ञापन भी जारी किया गया था, जिसमें शाहरुख खान और आर्यन को मैचिंग आउटफिट में दिखाया गया था.

आर्यन खान की क्लोदिंग लाइन लॉन्च

जैसे ही वेबसाइट लॉन्च की गई, यह क्रैश हो गई और जल्द ही, ब्रांड ने एक स्टेटस डाला, “हम बहुत अधिक मात्रा में ट्रैफिक और चेकआउट का अनुभव कर रहे हैं.” बाद में यह दोबारा लाइव हुआ और यूजर्स ने अपनी शॉपिंग जारी रखी. इस कलेक्शन में शाहरुख के ऑटोग्राफ वाली जैकेट्स हैं, जिनकी कीमत 2 लाख रुपये है. इसमें केवल 30 पीस थी, जो कुछ ही मिनटों में बिक गए. आर्यन खान की क्लोथिंग लाइन में टी-शर्ट और हुडी भी हैं, जिनकी कीमत 25,000 रुपये से 47,000 रुपये के बीच है.

फैंस कपड़ों के दाम का उड़ा रहे मजाक

ब्रांड के लॉन्च के बाद से, फैंस ट्विटर पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ को कपड़े अच्छे लग रहे हैं. तो कुछ बढ़े हुए दाम को देखकर आर्यन खान को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई ईएमआई का ऑप्शन भी देना नेक्स्ट ड्रॉप में”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “भाई एक और दिन रुक जाते कल ही लोन के लिए लागू किया था.” एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, “जिज्ञासा के लिए अभी-अभी @iamsrk ब्रांड #DyavolX को चेक किया…और कीमतें देखने के बाद लग रही है, इसमें मेरे घर के साथ पड़ोसी का भी घर जाएगा.”

https://www.instagram.com/p/CrruUaOov2-/
Also Read: कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो छोड़ने की बताई असल वजह, बोले- एक शख्स था, जिसने मेरे दिमाग में एक बात….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >