कोरोना से आपको सावधान करेगा आरोग्य सेतु एप

हाजीपुर : कोरोना संक्रमा को लेकर जारी लॉक डाउन के दौरान अब आपको घर बैठे कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी मिल जायेगी. इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा. इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी बतायेगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको डॉक्टर […]

हाजीपुर : कोरोना संक्रमा को लेकर जारी लॉक डाउन के दौरान अब आपको घर बैठे कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी मिल जायेगी. इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा. इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी बतायेगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है या नहीं. इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क का कैलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि से की जायेगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताये हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खेरे ने पत्र के माध्यम से दी है. 11 भाषाओं में उपलब्ध आरोग्य सेतु एप एंड्रायड व एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे.

ये हैं एप के खास फिचर्सआरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है. पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है. इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं. इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़ा कोई लक्षण दिखता है तो यह एप सेल्फ आइसोलेशन से संबंधित निर्देश देता है.ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगी नजर, डाटा रहेगा सुरक्षितकोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी. इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी. यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा यह पूरी तरह से सेफ रहेगा.

ऐसे करेगी कोरोना के बारे में सतर्कयदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर ली है तो यह आपसे शुरुआत में पूछी गयी जानकारी के आधार पर बतायेगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है. इसके बाद यदि आप किसी कोरोना संदिग्ध मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है, ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टॉल की गयी आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है.

आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय- दिन-भर गर्म पानी का सेवन करें- प्रत्येक दिन लगभग 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें -भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें -रोग प्रतिरोध क्षमता को ऐसे बढ़ाएं -सुबह में एक चम्मच च्यवनप्राश जरूर लें -हर्बल टी का इस्तेमाल करें या तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरख एवं मुन्नका का काढ़ा बनाकर दिन में एक से दो बार लें-150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिला कर एक से दो बार सेवन करें कोरोना से खुद को ऐसे रखें सुरक्षित- नाक के दोनों छिद्रों में नारियल तेल, तिल तेल या घी सुबह और शाम डालें- एक चम्मच तिल तेल या नारियल तेल को मुंह में बिना निगलें 2 से 3 मिनट तक रखें एवं इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें.

ऐसा दिन में एक से दो बार किया जा सकता है- यदि कंठ में दर्द हो या सूखी खांसी हो तब पुदीना एवं अजवायन की भांप लें. लौंग के पाउडर को चीनी या शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें. यदि खांसी लंबे समय तक हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >