Antim: The Final Truth Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ आज रिलीज हो गया हैं. काफी लंबे समय से इस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे थे. अब आज फिल्म के रिलीज होने पर मीडिया यूजर्स तरह- तरह के कमेंट्स ट्विटर पर दे रहे है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
फिल्म अंतिम को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया हैं. सलमान खान के साथ पहली बार उनके जीजा आयुष शर्मा काम कर रहे हैं. इस फिल्म से महिमा मकवाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में सलमान पुलिस वाले बने हैं और आयुष गैंगस्टर का रोल निभाते नजर आएंगे. ट्विटर पर मीडिया यूजर्स फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
ट्विट पर फिल्म के एक सीन की फोटो शेयर कर यूजर ने लिखा, टॉप क्लास. एक यूजर ने लिखा, थैंक यू भाई 2 साल बाद आपने एक सुपरहिट मूवी दी. एक अन्य यूजर ने लिखा, सरदार के रूप में उनका प्रदर्शन वर्षों तक याद रखा जाएगा. मूवी मास और क्लास का शानदार और परफेक्ट मिश्रण है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, पैसा वसूल.
सलमान खान की फिल्म अंतिम देशभर में 3200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. वहीं, बीते दिन जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म सत्यमेव जयते 2 कल ही रिलीज हो गई. फिल्म मेकर्स ने जॉन की फिल्म को एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया, ताकि सलमान की मूवी के साथ ये टक्कर ना ख सकें. जॉन की फिल्म में एक दिन में 3 करोड़ की कमाई की है.
बात करें फिल्म अंतिम की ट्रे़ड पंडितों की मानें तो पहले दिन फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती हैं. सलमान के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. ट्रे़ड पंडितों के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 13-15 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है.
Also Read: Antim The Final Truth Review: सलमान खान और आयुष शर्मा का जलवा, जबरदस्त एक्शन से लबरेज हैं अंतिम
