Animal: रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर कही ऐसी बात… जिसे सुनकर गहरी सोच में डूब गए थे संदीप रेड्डी वांगा

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआधांर कमाई की है. इसने 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. अब संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह इस मूवी के फैन हो गए थे.

1 / 1
Animal: रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर कही ऐसी बात… जिसे सुनकर गहरी सोच में डूब गए थे संदीप रेड्डी वांगा
फुल स्क्रीन में देखें

Animal: रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर कही ऐसी बात… जिसे सुनकर गहरी सोच में डूब गए थे संदीप रेड्डी वांगा

Animal: रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर कही ऐसी बात… जिसे सुनकर गहरी सोच में डूब गए थे संदीप रेड्डी वांगा

रणवीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला था. इसने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था.

अब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मूवी की जमकर तारीफ की थी. दैनिक भास्कर के साथ एक इंटरव्यू में, जब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से पूछा गया कि क्या एनिमल के बारे में कोई प्रतिक्रिया है, जो वास्तव में उनके साथ दिल को छू गई है, तो उन्होंने कहा कि कई थे, लेकिन यह रणवीर सिंह ही थे जो उनके दिमाग में आते हैं.

संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया, “चूंकि 40 दिन हो गए हैं, बहुत ज्यादा जबरदस्त है, लेकिन रणवीर सिंह से जो रिस्पांस मिला है, उससे मैं सोच में पड़ गया हूं. उन्होंने मुझसे फोन पर करीब 40 मिनट तक बात की. और जितना लंबा मैसेज दिया है, वो मैं 3-4 बार पढ़ा हूं.

उन्होंने कहा, मैं बता नहीं सकता कैसा है कि, पर मैजेज पढ़कर बहुत मजा आया! उन्होंने एनिमल के बारे में बहुत सारी बातें लिखीं, जिन्हें देखकर मुझे लगा, ‘अरे यार ये भी हैं ना फिल्म में.”

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय

एनिमल बेटे और पिता के बीच के रिश्ते पर आधारित है. जहां रणबीर कपूर बेटे का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं.

रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी के रूप में दिखाई देती हैं, जिसे वह तृप्ति डिमरी के साथ धोखा देता है. फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में हैं. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आई.

दिलचस्प बात यह है कि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिंह’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया था. हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए ऑफर ठुकरा दिया कि उस समय उनके लिए यह काफी डार्क फिल्म थी.

वहीं, एनिमल के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है, जिसके नाम एनिमल पार्क है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि “निर्माता एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं. बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा.

कुछ समय पहले एनिमल की सफलता का जश्न मनाया गया था, जिसमें में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित फिल्म के कलाकार नजर आए थे. रणबीर पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और ससुर महेश भट्ट के साथ सफलता समारोह में शामिल हुए थे.

Also Read: Animal Park: रणबीर कपूर एनिमल पार्क को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में और भी ज्यादा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >