Animal OTT Release Date: गणतंत्र दिवस पर रणबीर कपूर की एनिमल देगी दस्तक अभी नोट कर लें डेट

Animal OTT Release Date: जिन लोगों ने अभी तक रणबीर कपूर की एनिमल को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि मूवी 26 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

1 / 1
Animal OTT Release Date: गणतंत्र दिवस पर रणबीर कपूर की एनिमल देगी दस्तक अभी नोट कर लें डेट
फुल स्क्रीन में देखें

Animal

Animal OTT Release Date: गणतंत्र दिवस पर रणबीर कपूर की एनिमल देगी दस्तक अभी नोट कर लें डेट

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला.

अब रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म एनिमल कथित तौर पर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली एनिमल ने वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई.

हालांकि जिन लोगों ने अभी तक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, वे इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 26 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी हैं.

यह फिल्म दिल्ली में एक बिजनेस मैग्नेट बलबीर के बेटे रणविजय पर आधारित है, जो अमेरिका चला गया, और अपने पिता पर हत्या के प्रयास के बाद वापस लौट आया. जिसके चलते रणविजय अपने पिता का बदला लेने के लिए मजबूर हो जाता है.

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है.

ईटाइम्स के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, महेश भट्ट ने संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ की. उन्होंने कहा, “संदीप का साहसी फिल्म निर्माण और रणबीर की जबरदस्त एक्टिंग ने सिनेमाई जादू पेश की है.”

उन्होंने रणविजय सिंह के रूप में रणबीर कपूर के अभिनय की भी तारीफ की और कहा कि उनके एक्टिंग ने न केवल गहराई जोड़ी बल्कि एनिमल को रियल लाइफ में फील करने पर मजबूर कर दिया. महेश भट्ट ने फिल्म को एक अभूतपूर्व और अप्राप्य सिनेमाई जर्नी कहा.

Also Read: Animal: महेश भट्ट ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणबीर और संदीप ने सिनेमा को जादुई…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >