An Action Hero Movie Review: जानें लोगों को कैसी लगी ‘एक एक्शन हीरो’, शहनाज गिल ने मूवी को दिया ये रिव्यू

An Action Hero Movie Review: आयुष्मान खुराना की एक एक्शन हीरो आज रिलीज हो रही है. फिल्म के रिव्यूज आने शुरू हो गए है. मूवी को लेकर अलग-अलग तरह के रिव्यू आ रहे है. शहनाज गिल ने फिल्म के बारे में लिखा, मजा आ गया. क्या फिल्म है.

An Action Hero Twitter Movie review: आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की एक्शन से भरपूर फिल्म एक एक्शन हीरो (An Action Hero) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में आयुष्मान एक एक्शन सुपरस्टार मानव का किरदार निभा रहे है. फिल्म को लेकर सेलेब्स शानदार रिव्यूज दे रहे है. इस थ्रिलर मूवी को लेकर ट्विटर पर भी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. वहीं, आज कार्तिक आर्यन की मूवी ‘फ्रेडी’ डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.

An Action Hero Movie Review

एक एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना एक एक्शन हीरो का रोल निभा रहे है, जिसके पीछे जयदीप अहलावत (भूरा सोलंकी) है, जो अफने भाई के बारे में पता कर रहा है. इसके निर्देशक आनंद एल राय है. फिल्म को लेकर ट्वीटर पर अलग-अलग रिव्यू आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अभी-अभी एन एक्शन हीरो देखी क्या शानदार फिल्म है. सीट थ्रिलर पर शानदार बढ़त, कमाल की पटकथा और क्या एक्ट. आयुष्मान शानदार. मूवी आप बिल्कुल मिस नहीं कर सकते.


जानें फिल्म को लेकर क्या कह रहे ट्रेड एनालिस्ट

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने एक एक्शन हीरो को तीन स्टार दिए है. उन्होंने लिखा, डार्क ह्यूमर से भरपूर रोमांचकारी थ्रिलर. विशेष रूप से सेकेंड हाफ में शानदार ट्विस्ट एंड टर्न्स, जो इसे देखने के लिए कंपेल करता है. आयुष्मान और जयदीप अहलावत ने अपने शानदार मनोरंजक प्रदर्शन से आपका दिल जीत लिया.


शहनाज गिल ने दिया फिल्म का रिव्यू

आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो के बारे में शहनाज गिल ने कहा, मजा आ गया. क्या फिल्म है. फुल ऑन एक्शन, ड्रामा और आयुष्मान और जयदीप के पंचलाइन्स की टाइमिंग का क्या ही कहना. अनिरुद्ध अय्यर की अद्भुत फिल्म! बिल्कुल मिस मत करना.

एक एक्शन हीरो का स्पेशल स्क्रीनिंग

एक एक्शन हीरो के रिलीज से पहले मुंबई में मेकर्स ने स्पेशल स्क्रीनिंग रखा, जिसमें बॉलीवुड के कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हुए. इसमें आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप, बेटी वरुष्का और परिवार के अन्य लोगों के साथ नजर आए. इसमें जयदीप अहलावत भी दिखे. शहनाज गिल भी स्क्रीनिंग में नजर आई. मूवी देखने के बाद शहनाज ने कहा था, मूवी सबको देखनी चाहिए. एक्टिंग सीखने को मिलेगी.

Also Read: Jehda Nasha Song: आयुष्मान खुराना-नोरा फतेही का ‘जेड़ा नशा’ इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >