जमीन पर खाना खाती नजर आईं Aishwarya Rai, Amy Jackson द्वारा शेयर पूर्व मिस वर्ल्ड की फोटो वायरल

Amy Jackson shares throwback pic of Aishwarya Rai eating food on floor: एमी जैक्सन ने अपनी 'फॉरएवर फेवरेट' ऐश्वर्या राय की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती नजर आ रही हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

एमी जैक्सन ने अपनी ‘फॉरएवर फेवरेट’ ऐश्वर्या राय की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती नजर आ रही हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीरों में ऐश्वर्या राय को अपनी मां के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए देखा जा सकता है. एमी जैकसन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह उनकी हमेशा की पसंदीदा तस्वीर है.

एमी जैक्सन ने ऐश्वर्या राय की थ्रोबैक फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘’रानी और मेरी हमेशा की पसंदीदा ऐश्वर्या राय ’. यह तस्वीर तब की है जब ऐश्वर्या साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं. इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अभी भी सिर पर रखा हुआ था.

https://www.instagram.com/p/CQy2VsxNPXI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dce06ddf-5d1a-410f-8d56-16f441a0796b

21 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने जीता था मिस वर्ल्ड का ताज

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था जबकि सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी. ऐश्वर्या सिर्फ 21 साल की थीं.

https://www.instagram.com/p/CQqKHJSHgac/

ऐश्वर्या राय और एमी जैकसन के बीच है ये कनेक्शन

एमी भी ब्यूटी पेजेंट विनर है.उन्हें मिस टीन वर्ल्ड 2019 में चुना गया थाl इसके अलावा वह मिस इंग्लैंड 2010 में भाग ले चुकी थी, जहां पर वह उपविजेता चुनी गई थी. वहीं ऐश्वर्या राय मिस इंडिया पेजेंट में पहली रनर अप थी. ऐश्वर्या राय और एमी जैकसन के बीच एक और कनेक्शन है. ऐश्वर्या राय को फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ काम करने का अवसर मिला था, वहीं रोबोट 2 में एमी जैकसन ने रजनीकांत के साथ काम किया था.

आखिरी बार 2.0 में नजर आईं थीं एमी

एमी के बारे में बात करें तो उनको आखिरी बार फिल्म 2.0 में देखा गया था. 2018 में रिलीज हुई 2.0 फिल्म में रजनीकांत, एमी जैक्सन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे. फिलहाल तो एक्ट्रेस इन दिनों यूके में हैं. बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने कोई भी भारतीय फिल्म अभी तक साइन नहीं की है

https://www.instagram.com/p/COSgzXaLI60/

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >