अमृता राव ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर, जानिए क्या रखा बच्चे का नाम

हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है.आपको बता दें अभिनेत्री और उनके पति आरजे अनमोल ने अपने नवजात बेटे के लिए एक नाम चुना है. दोनों ने अपने बेटे की नाम की घोषणा की है. शुक्रवार को, अनमोल ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके नाम वीर की घोषणा भी की.

हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है. आपको बता दें अभिनेत्री और उनके पति आरजे अनमोल ने अपने नवजात बेटे के लिए एक नाम चुना है. दोनों ने अपने बेटे की नाम की घोषणा की है. शुक्रवार को, अनमोल ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके नाम वीर की घोषणा भी की.

फोटो में बच्चे के छोटे हाथ को उसके माता-पिता के हाथों में दिखाया गया है. अमृता ने कैप्शन लिखा है “हेलो वर्ल्ड… मिलिए हमारे बेटे # वीर से, वह अपने पहले ब्रोफिस्ट को देख रहा हैं !!! आपकी आशीर्वाद की आशा करते हुए ~ अमृता राव आरजे अनमोल, “अनमोल ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया. दंपति ने पिछले सप्ताह एक प्रवक्ता के माध्यम से एक संयुक्त बयान में बच्चे के जन्म की घोषणा की थी.

2016 में अमृता ने की थी अनमोल से शादी

अमृता राव ने RJ अनमोल से शादी की है. 7 सालों से एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 15 मई 2016 को मुंबई में शादी कर थी. बता दें कि बॉलीवुड के क्‍यूट अभिनेत्र‍ियों में शुमार अमृता राव ने साल 2002 में फिल्‍म ‘अब के बरस’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद साल 2006 में वे फिल्‍म ‘विवाह’ में नजर आईं. इस फिल्‍म में उनकी सादगी और मुस्‍कुराहट ने सबका दिल जीत लिया. उनके करियर को नयी उड़ान मिली और उन्‍होंने हे बेबी (2007), शौर्या (2008), लाइफ पार्टनर (2009) और जानें कहां से आई है (2010) जैसी फिल्‍मों में काम किया.

महाष्टमी के मौके पर अमृता ने शेयर की थी तस्वीर

अमृता ने महाष्टमी के मौके पर अपनी ताजा पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए हैं. वह इस बात से बहुत खुश हैं कि उनके गर्भवती होने के नौ महीने नवरात्रों में पूरे हुए। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझती हूं कि नवरात्रों के इस पावन महीने में मैंने अपने गर्भवती होने के नौ महीने पूरे किए.’

अमृता आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की वाइफ मीना ठाकरे का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे. वहीं, बता दें कि हाल ही में अनुष्‍का शर्मा और करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज फैंस से शेयर की थी.

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >