संस्कारी और हाजिर जवाब अमिताभ बच्चन, ‘दुश्मन’ के पैर छूकर मांगा जीत का आशीर्वाद, जीता लोगों का दिल

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के संस्कारों के लोग उस वक्त कायल हो गये थे, जब राजीव गांधी के कहने पर बिग बी ने 1984 में राजनीति में कदम रखा था. उन्हें कांग्रेस पार्टी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा था.

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन संस्कार से भरी शख्सीयत भी हैं. भारतीय संस्कृत और जीवन मूल्यों के प्रति उनका अनुराग कई बार सामने आया है. कहा जाता है कि बिग बी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से बहुत प्रेम करते थे. उतना ही सम्मान भी देते थे. शूटिंग से घर लौटने के बाद वह ‘बाबूजी’ को व्हील चेयर पर थोड़ी देर घुमाये बगैर सोने नहीं जाते थे.

बहुगुणा के गढ़ में लड़ा था लोकसभा चुनाव

अमिताभ बच्चन के संस्कारों के लोग उस वक्त कायल हो गये थे, जब राजीव गांधी के कहने पर बिग बी ने 1984 में राजनीति में कदम रखा था. उन्हें कांग्रेस पार्टी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा था. अमिताभ बच्चन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा चुनाव लड़ रहे थे. इलाहाबाद को बहुगुणा का गढ़ माना जात था.

Also Read: Happy Birthday Bachchan: …तो शोले फिल्म में ‘जय’ नहीं, ‘गब्बर सिंह’ के रूप में सामने आते अमिताभ बच्चन

बहुगुणा और उनके समर्थक उड़ाते थे अमिताभ का मजाक

उस वक्त के राजनीतिक पंडितों का भी मानना था कि इलाहाबाद में हेमवती नंदन बहुगुणा को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. बहुगुणा अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त थे. वह यह मान बैठे थे कि फिल्मी दुनिया छोड़कर राजनीति के मैदान में आया कोई नौसिखिया उन्हें हरा ही नहीं सकता. इलाहाबाद के कद्दावर नेता बहुगुणा और उनके समर्थक अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे. उन्हें नचनिया कहकर संबोधित करते थे.

हेमवती नंदन बहुगुणा को उनके गढ़ में अमिताभ ने किया पराजित

अमिताभ बच्चन ने इसकी कभी इस बात की परवाह नहीं की कि बहुगुणा और उनके समर्थक उन्हें क्या कहते हैं. अपने काम में जुटे रहे. उन्होंने शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार किया. अपने स्टारडम का उन्हें खूब फायदा चुनाव में मिला. कांग्रेस समर्थकों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिला. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी-जान से उनके लिए प्रचार किया. 1984 के लोकसभा चुनाव के दौरान अमिताभ बच्चन का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा था. बेमिसाल बच्चन ने इस चुनाव में दिग्गज राजनीतिज्ञ हेमवती नंदन बहुगुणा को करीब पौने दो लाख वोटों के अंतर से पराजित करके बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया.

Also Read: 80 साल बेमिसाल बच्चन: अमिताभ को क्यों रास नहीं आयी राजनीति? कैसे आये पॉलिटिक्स में और क्यों लिया संन्यास?

संस्कारों से भरे, हाजिर जवाब अमिताभ बच्चन

इसके पहले चुनाव प्रचार के दौरान एक वाकया हुआ था. समर्थकों के साथ प्रचार अभियान पर निकले हेमवती नंदन बहुगुणा और अमिताभ बच्चन का एक जगह पर आमना-सामना हो गया. अमिताभ लपककर बहुगुणा की ओर बढ़े और उनके चरण स्पर्श किये. बहुगुणा कुछ समझ नहीं पाये. उन्होंने अमिताभ बच्चन को उठाया. पूछा- क्या आशीर्वाद चाहते हो. अमिताभ ने तपाक से कहा- मुझे जीत का आशीर्वाद दीजिए. बहुगुणा उस वक्त निरुत्तर हो गये थे. तो ऐसे हैं बिग बी. संस्कारों से भरे. हाजिर जवाब.

Also Read: 80 साल बेमिसाल बच्चन: गांधी परिवार से बच्चन परिवार की निकटता और दूरी की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >