Messi और Ronaldo से मिले अमिताभ बच्‍चन, तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, यूजर्स बोले- मैजिकल, VIDEO

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाद इलेवन के बीच मैच हुआ और इसमें अमिताभ बच्चन बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी से हाथ मिलाया. इसकी तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) फुटबॉल के दीवाने है. बिग बी इस बारे में कई बार क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में बता चुके है. हाल ही में एक्टर ने फुटबॉल स्‍टार क्रिस्टियानों रोनाल्‍डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनल मैस्‍सी (Lionel Messi) से रियाद में मुलाकात की. उन्होंने कई तसवीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसपर यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

अमिताभ बच्चन मिले रोनाल्डो- मेसी से

पेरिस सेंट जर्मेन और रियाद इलेवन के बीच मैच हुआ और इसमें अमिताभ बच्चन बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी से हाथ मिलाया. इसकी तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, रियाद में एक शाम..’ क्या शाम है.. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, एम्बाप्पे, नेमार सभी एक साथ खेल रहे हैं.. और आपका वास्तव में खेल का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित अतिथि है.. पीएसजी बनाम रियाद सीजन.. अविश्वसनीय.

यूजर्स बोले- मैजिकल

अमिताभ बच्चन के वीडियो और तसवीर पर यूजर्स के कमेंट रूक नहीं रहे. एक्टर डीनो मोरिया ने कमेंट में लिखा, सर शानदार. कितना खूबसूरत अनुभव है. उन्हें आपसे मिलना है और फिर आपका उनसे मिलना. एक यूजर ने लिखा, वे भाग्यशाली हैं, जो आप उनसे मिलने आए. एक अन्य यूजर ने लिखा, सारे लीजेंड एक साथ, वॉव. एक यूजर ने लिखा, विश्व के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…अविश्वसनीय है. एक यूजर ने लिखा, मैजिकल.

इस फिल्म में नजर आए थे बिग बी

पिछली बार अमिताभ बच्चन फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे. इस मूवी में उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा थे. मूवी 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज हुई थी. 17000 से ज्यादा फीट की ऊंचाई पर इसकी शूटिंग हुई है. ऊंचाई ,सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >