अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के साथ के 50 साल पूरे, बेटी श्वेता ने बताया उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th anniversary: श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की थोब्रैक तसवीर पोस्ट की है. मोनोक्रोमैटिक तसवीर में अमिताभ और जया को एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं.

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Wedding Anniversary: बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन की आज 50वीं शादी की सालगिरह हैं. बिग बी और एक्ट्रेस ने 3 जून, 1973 को सात फेरे लिए थे. कपल पावर बॉलीवुड में पावर कपल माने जाते हैं. दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे है, लेकिन एक -दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. आज उनके खास दिन पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने उन्हें बधाई देते हुए एक अनदेखी तसवीर शेयर की है.

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के साथ के 50 साल पूरे

श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की थोब्रैक तसवीर पोस्ट की है. मोनोक्रोमैटिक तसवीर में अमिताभ और जया को एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने साड़ी पहना हुआ है और सिर को पल्लू से ढका हुआ है. उन्होंने एक बिंदी भी लगाया है. जबकि बिग बी प्रिंटेड शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे. श्वेता ने उन्हें लिखा, 50वें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं ~ अब आप “गोल्डन” हैं.

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की खुशहाल शादी का राज

श्वेता बच्चन ने पोस्ट में अपने माता-पिता की लंबी शादी का राज बताया. श्वेता लिखती है, एक बार यह पूछे जाने पर कि लंबी शादी का राज क्या है, मेरी मां ने जवाब दिया – प्यार, और मुझे लगता है कि मेरे पिता ने कहा था – पत्नी हमेशा सही होती है. इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. जोया अख्तर ने लिखा, कितने खूबसूरत लग रहे दोनों. महीप कपूर ने लिखा, आपके माता-पिता को 50वां शादी का सालगिर मुबारक हो. इसपर नव्या ने कमेंट में दिल वाला इमोजी बनाया. कई अन्य यूजर्स ने इसपर हार्ट वाला इमोजी बनाया.

Also Read: Zeenat Aman ने अमिताभ बच्चन की इस वजह से की तारीफ, फिल्म Laawaris के सेट से शेयर की अनसीन फोटो
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म

अमिताभ बच्चन के पास टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ गणपथ पार्ट 1 है. विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपथ 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस उन्हें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ आगामी विज्ञान-फाई फिल्म प्रोजेक्ट के में देखेंगे. उन्होंने दीपिका के साथ द इंटर्न का रीमेक भी बनाया है. एक्टर को हाल ही में निर्देशक सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर फिल्म उंचाई में बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >