अमिताभ बच्चन के घर में पानी की समस्या? डिटेल्स शेयर कर बिग बी ने फैंस को कहा सॉरी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपने घर में पानी की समस्या के बारे में लिखा हैं. बता दें कि इन दिनों बिग बी कौन बनेगा करोड़पति 13 की शूटिंग में बिजी हैं.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 13 को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म चेहरे (Chehre) भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), रिया चक्रवर्ती भी हैं. इस बीच एक्टर ने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके घर पर पानी की किल्लत हो गई जिसकी वजह से वह लेट हो गए.

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बिग बी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर लगातार फैंस के साथ फोटोज और अपने फिल्मों से जुड़ी किस्से शेयर करते रहते हैं. अमिताभ बच्चन ब्लॉग भी लिखते है, जिसमें वो अपने दिल की बात खुलकर कहते है. इस बार उन्होंने लेटेस्ट ब्लॉग में अपने घर में पानी की समस्या के बारे में लिखा है.

बिग बी अपने ब्लॉग में लिखते है, ‘मैं छह बजे से उठा हुआ हूं. केवल घर में बंद पानी को खोजने के लिए. सिस्टम फिर से शुरू हो गया है. मुझे कनेक्ट होने का समय मिल रहा है. मैं इसे पांच मिनट के लिए कर रहा हूं और काम बंद करूंगा. काम पर जाना है और वैनिटी में तैयार होना है. ओह डियर, सच में मुश्किल भरा है. माफ करिएगा घरेलू समस्या में शामिल करने के लिए. लेकिन ठीक है.. अब और नहीं.. आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहा.‘

Also Read: Chehre Review : इस चेहरे को ना देखने में ही भलाई है, यहां पढ़ें रिव्यू

वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपनी नयी फिल्म चेहरे के क्लाइमेक्स में 13 मिनट लंबा मोनोलॉग दिया है, जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है. उनके इस मोनोलॉग को मेकर्स ने उन सभी संगठनों को मुफ्त में वितरित करने का निर्णय लिया गया है जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने का इरादा रखते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 13 की शूटिंग में बिजी हैं. इस सीजन में केबीसी को पहली करोड़पति मिल गई है. जिनका नाम हिमानी बुंदेला है. हिमानी को एक करोड़ रुपए जीतते हुए प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है. ये एपिसोड 30-31 अगस्त को प्रसारित किए जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >