Amit Shah Rally Today VIDEO: मेदिनीपुर में बंगाल विजय के संकल्प के साथ अमित शाह ने लगाये जय श्री राम के नारे, 20 दिसंबर को बोलपुर में करेंगे रोड शो

Amit Shah Rally Today VIDEO: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मेदिनीपुर (Medinipur) की रैली में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के संकल्प के साथ ‘जय श्री राम’ (Jai Sri Ram) और ‘भारत माता की जय’ (Bharat Mata Ki Jai) के नारे लगाये. विशाल जनसमूह के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद और कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party), कांग्रेस (Congress) और तृणमूल (Trinamool Congress) के 9 विधायक शनिवार को भाजपा में शामिल हुए. शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) समेत आधा दर्जन तृणमूल विधायकों ने भाजपा का झंडा थामा. अमित शाह रविवार (20 दिसंबर) को बोलपुर (Bolpur) में रोड शो (Road Show) करेंगे. अमित शाह की बंगाल यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के सा���.

Live Updates
10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

5 साल में हम बंगाल को सोनार बांग्ला बनायेंगे : भाजपा

कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल छोड़कर भाजपा में आये सभी नेता और कार्यकर्ताओं का अमित शाह ने पार्टी में स्वागत किया. बंगाल की जनता से आह्वान किया कि आपने तीन दशक तक कांग्रेस को मौका दिया. कम्युनिस्टों को 34 साल मौका दिया. ममता दीदी को 10 साल दिये. 5 साल भाजपा को दे दीजिए, हम बंगाल को सोनार बांग्ला बनायेंगे.

10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

ममता के राज में भ्रष्टाचार बढ़ा : अमित शाह

मोदी जी ने गरीबों के लिए जो अनाज भेजा था, उसे तृणमूल के गुंडे चट कर गये. गरीबों को कुछ नहीं मिला. ममता दीदी आपको शर्म आनी चाहिए. गरीबों का अनाज आपकी पार्टी के लोग खा जाते हैं.

10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

बंगाल में विकास नहीं हुआ, तोलाबाजी बढ़ी, भ्रष्टाचार बढ़ा : अमित शाह

आपने बंगाल के विकास का वादा किया था. विकास तो नहीं हुआ. तोलाबाजी बढ़ गयी. गुंडों को शरण मिल गयी. आपने भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था, लेकिन मोदीजी ने केंद्र से जो बंगाल के विकास के लिए पैसे भेजे थे, तृणमूल के गुंडों की जेब में चले गये.

10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

ममता दीदी, कान खोलकर सुन लो, 200 से ज्यादा सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

दीदी, कान खोलकर सुन लो, लाखों लोगों की हाजिरी में कहने आया हूं कि विधानसभा चुनाव के परिणाम देख लेना. 200 से ज्यादा सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.

10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान

अमित शाह ने किया तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान

10:20 PM. 19 Dec 20 4:50 PM. 19 Dec

ममता के रहते बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलेगा

ममता के रहते बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलेगा

मुख्य बातें

Amit Shah Rally Today VIDEO: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मेदिनीपुर (Medinipur) की रैली में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के संकल्प के साथ ‘जय श्री राम’ (Jai Sri Ram) और ‘भारत माता की जय’ (Bharat Mata Ki Jai) के नारे लगाये. विशाल जनसमूह के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद और कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party), कांग्रेस (Congress) और तृणमूल (Trinamool Congress) के 9 विधायक शनिवार को भाजपा में शामिल हुए. शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) समेत आधा दर्जन तृणमूल विधायकों ने भाजपा का झंडा थामा. अमित शाह रविवार (20 दिसंबर) को बोलपुर (Bolpur) में रोड शो (Road Show) करेंगे. अमित शाह की बंगाल यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >