Amit Shah in Bengal: टोलबाली, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बंगाल नंबर एक : शाह

Amit Shah in Bengal: अमित शाह (Amit Shah) ने अपने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की दो दिन की यात्रा के आखिरी दिन बोलपुर (Bolpur) में संवाददाताओं को संबोधित किया. उन्होंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) को चेतावनी दी कि वह जितना भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ बंगाल परिश्रम करेगी. उन्होंने जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भी निंदा की. केंद्रीय गृह मंत्री ने बोलपुर में मेगा रोड शो (Amit Shah Bolpur Road Show) करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि देश भर में सभी पार्टियों को अपने कार्यक्रम का अधिकार होना चाहिए. भयमुक्त माहौल देना राज्य सरकार का काम है. उन्होंने कहा कि जितना इस प्रकार की हिंसा का वातावरण वे लोग बनायेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुआ हमला (JP Nadda Convoy Attack) किसी नेता पर नहीं, बल्कि बंगाल के लोकतंत्र पर हमला (Attack on Democracy of West Bengal) था. अमित शाह की बंगाल यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

Live Updates
11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

टोलबाली, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या में बंगाल नंबर एक : अमित शाह

देश के गृह मंत्री ने कहा कि टोलबाली, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बंगाल नंबर एक बन गया है.

11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

कम्युनिस्ट और टीएमसी शासन में बर्बाद हुआ बंगाल

जब भारत आजाद हुआ, उस वक्त देश की जीडीपी में 33 फीसदी हिस्सेदारी बंगाल की थी. तीन दशक के कम्युनिस्ट शासन और एक दशक के टीएमसी शासन में यह न्यूनतम स्तर पर आ गया है.

11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

प्रति व्यक्ति आय मुंबई से आधा भी नहीं

बंगाल की प्रति व्यक्ति आय 1960 में महाराष्ट्र से दो गुना थी. आज यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी से आधा भी नहीं रह गया है. इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

फार्मा और जूट उद्योग हो गये खत्म

1950 के दशक में भारत में बनने वाली 70 फीसदी दवाएं बंगाल में बनती थीं. आज महज 7 फीसदी दवाओं का उत्पादन यहां होता है. बंगाल का जूट उद्योग भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

टीएमसी एक पारिवारिक पार्टी बनकर रह गयी : अमित शाह

मां, माटी, मानुष का नारा लेकर चलने वाले तोलाबाजी, तुष्टीकरण, तानाशाही में अटक कर रह गये हैं. एक पारिवारिक पार्टी बनकर बनकर रह गयी है टीएमसी.

11:54 PM. 20 Dec 20 6:24 PM. 20 Dec

भ्रष्टाचार और हिंसा में बंगाल नंबर -1

तोलबाजी, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, हिंसा, बम धमाकों, कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बंगाल नंबर एक है.

मुख्य बातें

Amit Shah in Bengal: अमित शाह (Amit Shah) ने अपने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की दो दिन की यात्रा के आखिरी दिन बोलपुर (Bolpur) में संवाददाताओं को संबोधित किया. उन्होंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) को चेतावनी दी कि वह जितना भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ बंगाल परिश्रम करेगी. उन्होंने जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भी निंदा की. केंद्रीय गृह मंत्री ने बोलपुर में मेगा रोड शो (Amit Shah Bolpur Road Show) करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि देश भर में सभी पार्टियों को अपने कार्यक्रम का अधिकार होना चाहिए. भयमुक्त माहौल देना राज्य सरकार का काम है. उन्होंने कहा कि जितना इस प्रकार की हिंसा का वातावरण वे लोग बनायेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुआ हमला (JP Nadda Convoy Attack) किसी नेता पर नहीं, बल्कि बंगाल के लोकतंत्र पर हमला (Attack on Democracy of West Bengal) था. अमित शाह की बंगाल यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >