Rishabh Pant को लेकर उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट में बयां किया दर्द! बोली- किसी को मेरी चिंता नहीं...

उर्वशी रौतेला का नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इसमें वो काफी दुखी नजर आ रही है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, कोई मेरी परवाह नहीं करता या मेरा समर्थन भी नहीं. आप भी देखिए किस वजह से एक्ट्रेस ये बातें कह रही है.

Urvashi Rautela video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में है. उर्वशी ने हाल ही में अपने दिल की बात सुनकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी. जबकि हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी थी. उनके हर पोस्ट को यूजर्स क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से कनेक्ट कर रहे है. अब उर्वशी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

उर्वशी रौतेला बोली- कोई मेरी परवाह नहीं करता…

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर कुछ समय से कई खबरें चल रही है. यूजर्स एक्ट्रेस के हर पोस्ट को क्रिकेटर से जोड़कर उनपर कमेंट करते है. इसपर एक्ट्रेस का दुख छलका है और उन्होंने अपने दिल की बात एक वीडियो के जरिए कहा है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, पहले ईरान में महसा अमीनी और अब इंडिया में मेरे साथ ऐसा हो रहा है. मुझे एक स्टॉकर के रूप में बुली किया जा रहा है. कोई मेरी परवाह नहीं करता या मेरा समर्थन भी नहीं.

https://www.instagram.com/p/CjoTzXvBpM_/
उर्वशी रौतेला का पोस्ट

आगे पोस्ट में उर्वशी रौतेला लिखती है. एक मजबूत महिला वह होती है जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है. वहीं, वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहने दिख रही है. वो किसी छत पर खड़ी है और उनके चेहरे पर उदासी दिख रही है. बैकग्राउंड में लाइन्स चल रही है- ‘अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है, तो किस बात का गम हो… अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को दिया फ्लाइंग किस! क्रिकेटर के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज, VIDEO
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

इसपर यूजर्स रिएक्ट करने से पीछे नहीं हट रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऋषभ भाई का रिप्लाई ना आने का गम है आपको. एक और यूजर ने लिखा, बेचारे ऋषभ भाई को मैच पर फोकस करने दो. एक और यूजर ने लिखा, ये लड़की पागल हो गई है, भाई मान जाओ. एक अन्य यूजर ने लिखा, वो किसी औऱ के साथ है, उसे परेशान मत करो.

ऋषभ पंत इसे कर रहे डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्वशी और ऋषभ पंत ने एक दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. हालांकि दोनों ने जल्द ही ब्रेकअप कर लिया, लेकिन ब्रेकअप की वजह सामने कभी नहीं आई. इन दिनों क्रिकेटर ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में है. ईशा ने ऋषभ के बर्थडे पर प्यारा सा पोस्ट भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >