Ameesha Patel का बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर वायरल, फैंस बोले- ऐसी सकीना हो तो पाकिस्तान क्या अमेरिका से भी लड़…

गदर 2 की सकीना कहे या फिर बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. उनकी अदाओं के फैंस दीवाने है. जल्द ही अमीषा गदर 2 में दिखाई देने वाली हैं. अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं.

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक अमीषा पटेल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस को सकीना के रूप में देखने के लिए हर कोई बेताब है. फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के अलावा अमीषा अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अदाकारा एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर करती हैं, जिसे देखकर फैंस आहे भरते है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी नजर नहीं हटेगी.

अमीषा पटेल का लेटेस्ट वीडियो हो रहा वायरल

गदर 2 की सकीना यानी अमीषा पटेल का ये वीडियो काफी ग्लैमरस और हॉट है. इसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का टॉप पहना है, जिसे मल्टीकलर पैंट्स के साथ पेयरअप किया है. खुले बाल और ब्लैक चश्में में अमीषा काफी हसीन लग रही हैं. ये एक रील वीडियो है, जिसमें वह बैलकनी में खड़ी होकर अलग-अलग पोज दे रही हैं. फैंस उनकी वीडियोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

फैंस कर रहे कमेंट

एक यूजर ने लिखा, ”ऐसी सकीना हो तो पाकिस्तान क्या अमेरिका से भी लड़ पाडू”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आई लव यू अमीषा पटेल…आपके बाल उफ्फ या बोलू…गदर 2 में आपको फिर से देखने का इंतजार नहीं कर सकता”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”तारा सिंह तो इन अदाओं का दीवाना है ही हम भी दीवाने हो गए हैं….आप हमेशा ही प्यारी दिखती हैं”.

Also Read: सनी देओल के साथ इन अभिनेताओं का है 36 का आंकड़ा, नफरत इतनी कि एक दूसरे को देखना तक नहीं करते हैं पसंद
क्या है गदर 2 की कहानी

22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. फिल्म 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >