Aligarh News: जॉन अब्राहम के 'अटैक' का अलीगढ़वासियों को है इंतजार, जानें क्यों?

फिल्म अटैक कल 1 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है. पहले इसके 28 जनवरी को रिलीज होने की संभावना थी पर रिलीज होने की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी. अलीगढ़ के स्टार वर्ल्ड सिनेमा के मैनेजर अनिल शुक्ला ने प्रभात खबर को बताया के फिल्म अटैक के 5 शो चलेंगे. पहला तो 10 बजे से शुरू होगा.

Aligarh News: जब दो दिन के लिए अलीगढ़ में जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक की शूटिंग हुई थी, तब से लेकर अब तक अलीगढ़वासियों को फिल्म के परदे पर आने का इंतजार था. इंतजार खत्म हो रहा है. 1 अप्रैल यानी शुक्रवार को जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक रिलीज हो रही है.

पहले 28 जनवरी को आ रही थी फिल्म

लक्ष्यराज आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ रकुलप्रीत, जैकलीन फर्नांडिस हैं. फिल्म अटैक कल 1 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है. पहले इसके 28 जनवरी को रिलीज होने की संभावना थी पर रिलीज होने की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी. अलीगढ़ के एक सिनेमा हॉल के मैनेजर अनिल शुक्ला ने प्रभात खबर को बताया कि फिल्म अटैक के 5 शो चलेंगे. पहला शो 10 बजे से शुरू होगा.

2 दिन अलीगढ़ में हुई थी अटैक की शूटिंग

29 जनवरी 2021 को फिल्म अटैक की 18 सदस्यीय टीम ने अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट का दौरा किया था. शूटिग की लोकेशन देखी थी. दो दिन 21 व 22 फरवरी को करीब 150 सदस्यों की टीम ने अलीगढ़ आकर फिल्म अटैक की शूटिंग की थी. जॉन अब्राहम ने 500 से अधिक एक्शन शूट फिल्माए थे. शूटिंग में धनीपुर एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन दौड़ता हुआ दिखाई दिया. बाइक पर रेस करते हुए जान अब्राहम भी नजर आए. प्लेन क्रैश का सीन भी यहीं का है. इसमें प्लेन धूं-धूंकर जलता है. आग के गोले और गुबार के बीच जॉन अब्राहम के निकलने का सीन भी यहीं का है.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >