VIDEO: जब 8 साल की Alia Bhatt ने बताया था अपना फ्यूचर, कहा था- एक्ट्रेस बनूंगी

Alia Bhatt इस समय फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब आलिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस समय फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है. उन्होंने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों फैन्स का दिल जीता है. आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब आलिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी.

Also Read: Rishi Kapoor ने रणबीर के साथ इस शख्स को दी थी शादी की सलाह, अब वायरल हुआ ट्वीट

दरअसल, आलिया भट्ट का यह पुराना वीडियो है, इसमें वो सिर्फ 8 साल की हैं. ये शो जीना इसी का नाम है का वीडियो है. इस वीडियो में पूजा भट्ट, सोनी राजदान और महेश भट्ट मौजूद हैं. तभी आलिया और शाहीन स्टेज पर आती हैं. वीडियो में एंकर सुरेश ओबेरॉय 8 साल की आलिया से पूछते हैं कि वो क्या बनना चाहती हैं, इस सवाल पर आलिया तुरंत कह देती हैं- मैं एक्ट्रेस बनूंगी. वहीं, जब शाहीन से पूछा जाता है कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहती हैं, तो इस पर शाहीन कहती हैं कि वह एक्ट्रेस तो बिल्कुल भी नहीं बनना चाहतीं.

उस वीडियो में आलिया का विश्वास देखते ही बन रहा है. जिस उम्र में बच्चों को ये नहीं पता होता कि क्या सही है और क्या गलत है, तब आलिया के मन में साफ था कि उन्हें एक बड़ी एक्ट्रेस बनना है. आलिया के बचपन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

वहीं, इस वीडियो में आलिया की बहन शाहीन भट्ट् भी दिखाई दे रही हैं. शाहीन ने तो उस उम्र में भी एक्ट्रेस या डायरेक्टर बनने से मना कर दिया था. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइंन नहीं करेंगी. वो एक राइटर बनना चाहती थीं. अब आज की बात करें तो शाहीन एक राइटर भी हैं और उन्होंने किताब भी लिखी है.

Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

इससे पहले आलिया भट्ट की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इसमें वह अपनी मां सोनी राजदान के साथ हैं. इस तस्वीर में आलिया भट्ट को एक बार में पहचान पाना मुश्किल होगा. इसमें आलिया भट्ट का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थी. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘सड़क 2’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ और ‘तख्त’ शामिल हैं. धर्मा प्रोडक्‍शन के तले बन रही फिल्‍म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा महानायक अमिताभ बच्‍चन भी हैं. फिल्‍म पांच भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >