Alia Bhatt: दादी नीतू ने रखा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम Raha, बांग्ला-संस्कृत में ये होता है मतलब, PIC

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा हैं. आलिया ने जैसे ही अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया, उसपर सेलेब्स जमकर प्यार बरसाने लगे. आलिया की करीबी दोस्त अनुष्का रंजन ने राहा को 'एंजेल बेबी' कहा.

Alia Ranbir Daughter Name Raha Meaning: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल पैरेंट्स बने हैं. आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. हालांकि लेटेस्ट पोस्ट में कपल ने अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि वो उसका नाम ‘राहा’ (Raha) रखा है. ये खुलासा करने के बाद से ही एक्ट्रेस के पोस्ट पर सेलेब्स राहा पर जमकर प्यार बरसा रहे है. चलिए आपको बताते है उसका मतलब क्या होता है.

जानें  क्या होता है Raha का मतलब?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा हैं. इसका स्वाहिली में राहा का मतलब खुशी होता है और संस्कृत में राहा एक गोत्र है, बांग्ला में-आराम, राहत और अरबी में शांति, खुशी और आजादी है. तसवीर में कपल एक्टर बेटी को गोद में लिए हुए है और आलिया उसे बड़े प्यार से देख रही है. सामने दीवार पर एक राहा के नाम की जर्सी लगी दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/ClWGK8gsIkr/
Also Read: Alia Bhatt: मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तसवीर, बेबी को लेकर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
करीना कपूर का कमेंट वायरल

आलिया भट्ट के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. राहा की मौसी करीना कपूर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, राहा कपूर क्या मैं आपको पकड़ सकती हूं, इंतजार नहीं कर सकती. आलिया की करीबी दोस्त अनुष्का रंजन ने राहा को ‘एंजेल बेबी’ कहा. जोया अख्तर, अथिया शेट्टी, श्वेता बच्चन, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी बनाकर प्यार बरसाया. रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट ने पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया.

मां बनने के बाद आलिया ने किया था ये पोस्ट

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी तसवीरें शेयर की थी, जिसपर यूजर्स ने जमकर कमेंट किया था. एक फोटो में वो कॉफी मग हाथ में लिए पोज देती दिखी थी. कॉफी मग पर ‘mama’ लिखा था और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, its me. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी एक अन्य फोटो पोस्ट की थी. इसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट स्वेटर में दिखी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, cosy.

https://www.instagram.com/p/Ck95EPIKpiq/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >