Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर करें बस इस चीज का दान, चमक उठेगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2023: कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही राजा भागीरथी ने अपने तपोबल के प्रभाव से मां गंगा को पृथ्वी पर लाए थे. ऐसी मान्यताएं हैं कि गंगा में स्नान करने से पिछले सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है.

Akshaya Tritiya 2023: 22 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन यानि कि तृतीया तिथि को आता है. कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही राजा भागीरथी ने अपने तपोबल के प्रभाव से मां गंगा को पृथ्वी पर लाए थे.  ऐसी मान्यताएं हैं कि गंगा में स्नान करने से पिछले सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है.

अक्षय तृतीया पर  त्रिपुष्कर योग-सुबह 5 बजकर 49 मिनट से सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. आयुष्मान योग-सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहने वाला है. सौभाग्य योग-सुबह 8 बजकर 3 मिनट से पूरी रात शुभ फलदायी रहेगा.

अक्षय तृतीया का ज्योतिषीय महत्व (Astrological Significance of Akshay Tritiya)

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृष राशि में होता है. यह वैशाख में शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई के ग्रेगोरियन महीनों में आती है. यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपने सबसे चमकीले रूप में होते हैं.

अक्षय -तृतीया पर करें जलदान, मिलेगा सारे तीर्थ करने जितना फल

खरीदारी करने के साथ-साथ दान करने के लिए भी अक्षय तृतीया को बहुत खास माना गया है. इस दिन दान जरूर करना चाहिए. अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास चीजों के दान को बेहद उत्तम माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जल दान करना बहुत शुभ होता है. इस दिन जल से भरे घड़े दान करें. प्‍याऊ लगवाएं. ऐसा करने से सारे तीर्थ करने जितना पुण्‍य मिलता है.

अक्षय तृतीया पर दान का महत्व

अक्षय तृतीया पर दान का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन अन्न, जल, तिल, सोना, घी, वस्त्र, शहद, मिट्टी का कलश, मौसमी फल, धन का दान करना उत्तम बताया गया है.

अक्षय तृतीया पर इन चीजों की कर सकते है खरीदारी

वैशाख मास की अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इस दिन घर में कोई नई चीज खरीदकर लाने के लिए भी इस तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. अक्षय तृतीया पर सोना, आभूषण, कार, गैजेट्स, कम्प्यूटर, होम अप्लाइंसेस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी शुभ मुहूर्त में कर सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >